2006 बैच की आईएफएस अधिकारी अनीता शुक्ला होंगी इक्वाडोर की नई राजदूत
2006 बैच की आईएफएस अधिकारी अनीता शुक्ला होंगी इक्वाडोर की नई राजदूत

2006 बैच की आईएफएस अधिकारी अनीता शुक्ला होंगी इक्वाडोर की नई राजदूत

Published on

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। 2006 बैच की आईएफएस अधिकारी अनीता शुक्ला को इक्वाडोर गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। यह आधिकारिक जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। अनीता शुक्ला फिलहाल मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगी।

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2006 बैच की सदस्य अनीता शुक्ला पहले सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस में डायरेक्टर (फॉरेनर्स ट्रेनिंग एंड नॉन-रिप्रेजेंटेशनल ग्रेड) के तौर पर काम कर चुकी हैं। इस पद पर उन्होंने फॉरेनर्स ट्रेनिंग (एफटी), नॉन-रिप्रजेंटेशनल ग्रेड (एनआरजी) और सरकारी विभाग को देखा।

वह अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने में सक्रिय तौर पर शामिल रही हैं, जैसे कि 2025 के अंत में मध्य और दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन आइलैंड्स के डिप्लोमैट्स के लिए पहला स्पेशल कोर्स आयोजित करना।

इससे पहले उन्होंने स्टॉकहोम में भारतीय दूतावास में काउंसलर (पॉलिटिकल, प्रेस और इन्फॉर्मेशन) के तौर पर काम किया है। स्वीडन में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने चार्ज डी’अफेयर्स (सीडी’ए) की जिम्मेदारी भी संभाली।

भारत और इक्वाडोर के बीच 1969 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। नवंबर 2025 में भारत ने इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में अपना स्थायी दूतावास खोला, जो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 4 से 10 नवंबर 2025 के बीच इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा के तीन दिवसीय दौरे पर इक्वाडोर और बोलीविया में नए भारतीय दूतावासों का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने भारतीय और इक्वाडोर के राजनयिक प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इक्वाडोर के उम्मीदवारों को डिजिटल, एआई और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों सहित आईटीईसी प्रशिक्षण स्लॉट का उपयोग जारी रखने के लिए आमंत्रित किया।

दोनों पक्षों ने 2026 की पहली छमाही में भारत में अगला विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने क्विटो में अगस्त के नायकों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री ने इक्वाडोर में व्यापार और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

--आईएएनएस

केके/वीसी

logo
www.newsgram.in