टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बढ़ा उत्साह, फैंस बोले- ट्रॉफी भारत में ही रहेगी
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बढ़ा उत्साह, फैंस बोले- ट्रॉफी भारत में ही रहेगी

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बढ़ा उत्साह, फैंस बोले- ट्रॉफी भारत में ही रहेगी

Published on

बीदर, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसको लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और उन्होंने भारतीय टीम पर भरोसा जताया है।

कर्नाटक के बीदर में गजानंद क्रिकेट एकेडमी के कोच विकेट वाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। अगर भारत जीतता है तो बहुत खुशी होगी। 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। उम्मीद है कि सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जिस तरह जीत हासिल की, उसे फाइनल मुकाबले में भी बरकरार रखेगी।"

उन्होंने कहा कि जिस तरह संजू सैमसन ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेली थी और बुमराह ने भी 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए, उम्मीद है कि वे इस फॉर्म को बनाए रखेंगे। अर्शदीप, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का भी बड़ा रोल रहेगा। अभिषेक शर्मा कई मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उम्मीद रहेगी कि वे फाइनल मुकाबले में अच्छा खेलते हुए टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत दें और संजू सैमसन अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए पारी खेलें।

एकेडमी के कोच विकेट वाल ने कहा कि हमारी यही इच्छा है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ही जीत मिले और कप भारत से बाहर न जाए।

क्रिकेट प्रशंसक हर्षित ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया यह मैच जीतेगी। मैं चाहता हूं कि अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन इंडिया को अच्छी शुरुआत दें और जसप्रीत बुमराह फाइनल में अपनी शानदार बॉलिंग जारी रखें।"

एक अन्य क्रिकेट फैन ने कहा, "भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और हम सभी उम्मीद करते हैं कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीतेगी। हम उम्मीद करते हैं कि अभिषेक शर्मा अच्छे फॉर्म में आएंगे और संजू सैमसन एक मजबूत पारी खेलेंगे। जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग भी बहुत जरूरी होगी, क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में शानदार परफॉर्म किया था। हम डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत फिर से ट्रॉफी घर लेकर आएगा।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

logo
www.newsgram.in