2 पत्नियां, तीसरी के साथ लिव-इन… फिर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप: झांसी में सनसनी

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है।
इस इमेज में हाथ को देखा जा सकता है।
2 पत्नियां, तीसरी के साथ लिव-इन… फिर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप: झांसी में सनसनी।IANS
Published on
Updated on
3 min read
  • झांसी में एक संदिग्ध बक्से से जली हड्डियां/अवशेष मिलने के बाद मामला सामने आया।

  • रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाने और सबूत मिटाने का आरोप है।

  • जानकारी के कर्मचारी की दो पत्नियां हैं—पहली पत्नी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी गीता है।

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं है—कहानी इससे भी ज्यादा डरावनी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को बक्से में बंद करके जलाया गया और फिर राख को नदी में बहाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है, लेकिन शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं।

मामला खुला कैसे?

इस केस का पर्दाफाश अचानक नहीं हुआ। पुलिस तक बात तब पहुंची जब एक लोडर चालक जयपाल को शक हुआ। बताया जा रहा है कि जयपाल को एक बक्सा डिलीवर करना था, लेकिन बक्से से आ रही गंध और उसकी हालत देखकर उसे कुछ गड़बड़ लगी। कई बार ऐसे मामलों में लोग डर के मारे चुप हो जाते हैं, लेकिन यहां जयपाल ने जोखिम लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शहर कोतवाली क्षेत्र में गीता नाम की महिला के घर से वह संदिग्ध बक्सा बरामद कर लिया।

बक्सा खुला… और सच्चाई ने सबको हिला दिया

जब पुलिस ने बक्सा खुलवाया, तो अंदर का नज़ारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। बक्से में जली हुई हड्डियों के अवशेष और कोयले जैसी सामग्री मिली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, मौके से सैंपल जुटाए गए और जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआती स्तर पर पुलिस को शक था कि ये अवशेष मानव शरीर के हो सकते हैं।

आरोपी कौन है? रिश्तों का जाल और तीसरी महिला

जांच में आरोपी की पहचान रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी राम सिंह के रूप में बताई गयी। कहानी यहीं से और उलझ जाती है, क्योंकि राम सिंह की निजी जिंदगी खुद कई परतों में बंटी हुई थी। जानकारी के अनुसार उसकी दो पत्नियां हैं—पहली पत्नी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी गीता है। इसी बीच राम सिंह प्रीति नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राम सिंह और प्रीति के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रीति लगातार पैसों की मांग कर रही थी और पहले भी राम सिंह से काफी रकम ले चुकी थी। इसी तनाव के बीच हालात बिगड़े और फिर प्रीति के गायब होने की बात सामने आई। अब पुलिस को शक है कि इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

सबूत मिटाने की कोशिश

इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोप है—हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बक्से में बंद किया गया, जलाया गया और फिर राख को नदी में बहा दिया गया। यानी सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि अपराध के बाद सबूत मिटाने की तैयारी भी पूरी थी। यही वजह है कि पुलिस इस मामले को बेहद सेंसिटिव मानकर जांच कर रही थी और हर एंगल से पूछताछ जारी रही, परिणामस्वरूप राम सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया।

झांसी की यह घटना बताती है कि रिश्तों के नाम पर चल रहे खेल कब अपराध में बदल जाएं, कोई भरोसा नहीं।

(PO)

इस इमेज में हाथ को देखा जा सकता है।
कानपुर में 4 महीने की शादी के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने किया सरेंडर

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in