डीआईसी वैकेंसी अलर्ट: 12 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च से पहले भरें फॉर्म
डीआईसी वैकेंसी अलर्ट: 12 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च से पहले भरें फॉर्म

डीआईसी वैकेंसी अलर्ट: 12 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च से पहले भरें फॉर्म

Published on

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने स्टेट कोऑर्डिनेटर और सिक्योरिटी एडमिन के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

डीआईसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

डीआईसी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें स्टेट कोऑर्डिनेटर के 11 और सिक्योरिटी एडमिन के 1 पद शामिल हैं। वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार अर्थशास्त्र में एमए/राजनीति विज्ञान में एमए, किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन/कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

डीआईसी की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पदों से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

logo
www.newsgram.in