'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का..'! 20 साल की सिया का खौफनाक चेहरा, प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर केतन की कर दी हत्या

लोनावला के मशहूर लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई से जब 26 वर्षीय केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की लाश मिली, तो हर किसी ने इसे सेल्फी लेते वक्त हुआ एक दर्दनाक हादसा माना।
केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) And सिया गोयल (Siya Goyal)
केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) And सिया गोयल (Siya Goyal) Ai
Published on
Updated on
4 min read

लोनावला के मशहूर लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई से जब 26 वर्षीय केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) की लाश मिली, तो हर किसी ने इसे सेल्फी लेते वक्त हुआ एक दर्दनाक हादसा माना। खुद केतन की 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) ने रोते हुए पुलिस को यही कहानी सुनाई थी। लेकिन जब पुणे पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मौत की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया, तो यह हादसा देश की सबसे खौफनाक और सुनियोजित मर्डर मिस्ट्री में बदल गया। जांच में एक ऐसा हैरान करने वाला ट्विस्ट आया जिसने सबको झकझोर दिया यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सिया और उसके सीक्रेट प्रेमी चेतन चौधरी द्वारा रची गई एक बेहद क्रूर और सोची-समझी हत्या थी।

कौन था केतन अग्रवाल?

अमेरिका के प्रतिष्ठित बाबसन कॉलेज से 'मास्टर ऑफ साइंस इन एंटरप्रेन्योरशिप' की डिग्री हासिल करने वाले केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) महज 26 साल की उम्र में पुणे के विशाल 600 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट साम्राज्य 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर और सीएमओ थे। कामयाबी के शिखर पर खड़े केतन की खुशियां तब दोगुनी हो गईं, जब फरवरी 2026 में उनकी सगाई सिया गोयल से हुई।

केतन की खुशियां तब दोगुनी हो गईं, जब फरवरी 2026 में उनकी सगाई सिया गोयल से हुई।
केतन की खुशियां तब दोगुनी हो गईं, जब फरवरी 2026 में उनकी सगाई सिया गोयल से हुई। X

केतन अपनी मंगेतर से बेइंतहा प्यार करते थे, जिसकी गवाही सोशल मीडिया पर मौजूद उनके रोमांटिक वीडियो देते हैं। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में राजस्थान के एक आलीशान महल में होने वाली थी, जिसके लिए 17 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट और मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट्स तक बुक हो चुके थे, लेकिन किसे पता था कि यह आलीशान ख्वाब एक खौफनाक अंत की ओर बढ़ रहा है।

गर्लफ्रेंड ने रची मर्डर की साज़िश

18 जून को सिया के जन्मदिन की शाम पर रची गई यह साजिश जितनी खौफनाक थी, उतनी ही शातिर भी। सिया जबरदस्ती केतन को लोहागढ़ किले के सुनसान ट्रैक पर ले गई, जहां उसका प्रेमी चेतन चौधरी पहले से ही घात लगाए बैठा था। मौका मिलते ही दोनों ने केतन के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया और उन्हें अधमरी हालत में 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। इसके बाद सिया ने इसे सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने का हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की।

Ketan With Girlfriend Siya
Ketan With Girlfriend SiyaX

लेकिन जून की कड़कती धूप और झुलसाने वाली गर्मी में हत्यारे चेतन की एक बेवकूफी ने इस पूरे खेल को बिगाड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में चेतन उस चिलचिलाती गर्मी में एक 'वूलन हुडी' (ऊनी हुडी) पहनकर घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस का माथा ठनका दिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली, तो सिया और चेतन के गुप्त रिश्ते और इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि केतन को मारने का यह उनका पहला प्रयास नहीं था। इससे पहले सिया ने केतन का पासपोर्ट चुराकर उनकी बाली ट्रिप रुकवाई थी, ताकि वह भारत में ही रहे। यही नहीं, 31 मई को भी उन्होंने केतन को इसी किले से नीचे गिराने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन तब केतन के संभल जाने पर सिया ने 'वहां सांप था' का बहाना बनाकर बात को रफा-दफा कर दिया था। आखिरकार, दूसरी कोशिश में वे अपने इस काले मंसूबे में कामयाब हो गए।

हालांकि ​पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस हत्या के मामले में केतन अग्रवाल की 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और सिया के 22 वर्षीय प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।

केतन के पिता का छलका दर्द

इस पूरे मामले में केतन के पिता विशाल अग्रवाल का दर्द किसी भी कलेजे को कंपा देने वाला है। आंसुओं से रूंधे गले से पीड़ित पिता ने एक बुनियादी मगर झकझोर देने वाला सवाल उठाया, "अगर सिया को यह शादी मंजूर ही नहीं थी, तो वह साफ मना कर देती। हम तुरंत खुशी-खुशी यह रिश्ता तोड़ देते, लेकिन उसने मेरे 26 साल के मासूम बेटे की जान क्यों ली?" उन्होंने खुलासा किया कि सिया की कम उम्र (20 साल) के कारण वे पहले इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन उसके परिवार के बार-बार मिन्नतें करने पर वे मान गए। उन्होंने सिया को अपनी बेटी की तरह पलकों पर बिठाया वह उनके घर आती-जाती, साथ शॉपिंग और डिनर पर जाती थी। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उस मासूम चेहरे के पीछे इतनी क्रूरता और साजिश छिपी है। समाज और आज की परवरिश पर सवाल उठाते हुए टूट चुके पिता ने सरकार से गुहार लगाई है कि इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और दोनों दोषियों को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई दूसरा इस तरह के विश्वासघात की हिम्मत न कर सके। [SP]

केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) And सिया गोयल (Siya Goyal)
अयोध्या राम मंदिर में 40% कमीशन का खेल? पूर्व इंजीनियर के दावों से हिला ट्रस्ट, SIT जांच में बड़ा खुलासा!
logo
www.newsgram.in