दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतम विहार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव (Dead Body) उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
रोड पर पुलिस की गाड़ी, पुलिस और कुछ आम आदमी को देखा जा सकता है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi) के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतम विहार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव (Dead Body) उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi) के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतम विहार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव (Dead Body) उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, महिला का शव उसके घर के अंदर मिला, जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगा हुआ था। घर के अंदर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके ऊपर उसका छोटा बच्चा भी लेटा हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोग और परिजन स्तब्ध रह गए।

सूचना मिलने पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर से शराब की दो खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम (Crime Team) को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि महिला का पति फिलहाल जेल में बंद है। दो दिन पहले महिला अपने पति से मिलने जेल गई थी, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आज उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या (Suicide) का।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

(PO)

रोड पर पुलिस की गाड़ी, पुलिस और कुछ आम आदमी को देखा जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर पर लगा बैन हटाया, अब बीसीसीआई में संभाल सकते हैं पदभार

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in