क्या BJP राज में बूढ़ी दादियां भी सुरक्षित नहीं? MP के खंडवा में हैवानियत की हदें पार, 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है lइस बार हैवानों का शिकार कोई नाबालिग युवती नहीं बल्कि एक 90 वर्षीय वृद्धा है l
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में जो घटना घटी है वह इतनी घिनौना अपराध है जो इंसानियत को पानी-पानी कर दिया है l इस बार हैवानों का शिकार कोई नाबालिग युवती नहीं बल्कि एक 90 वर्षीय वृद्धा है l
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है lइस बार हैवानों का शिकार कोई नाबालिग युवती नहीं बल्कि एक 90 वर्षीय वृद्धा है l AI Generated
Published on
Updated on
2 min read

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है l इस वारदात को रात के अँधेरे का फायदा उठाते हुए अंजाम दिया गया l हैवानों ने जब देखा कि उस झोपड़ी में महिला के अलावा कोई नहीं है तो अपने साथियों के साथ मिल कर 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ…………….. अब समझते है पूरे मामले को l

यह घटना सुनने में ही बहुत अजीब लगती है l अब तक सुना था कि समाज में युवतियों-किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आता रहता है लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में जो घटना घटी है वह इतनी घिनौना अपराध है जो इंसानियत को पानी-पानी कर दिया है l इस बार हैवानों का शिकार कोई नाबालिग युवती नहीं बल्कि एक 90 वर्षीय वृद्धा है l

खेत में अकेली बुजुर्ग महिला के साथ 4 नकाबपोश हैवानों ने बारी-बारी से गैंग रेप किया l उनकी कोशिश थी कि महिला को कुएं में फेंककर सब सबूत मिटा देंगे l ग्रामीणों और किसानों की आवाजाही से वो लोग ऐसे कर न पाए और यह कोशिश नाकाम रही l घाव इतना गहरा था कि रात भर महिला के गुप्तांग से खून निकलता रहा और वो काफी जख्मी हो गई थी l वह ख़ून से लहू-लुहान हो गई थी और उसे नकाबपोश खेत में छोड़कर भाग गए l जब सुबह हुई तो महिला ने अपनी बेटी को सब कुछ बताया, उसकी बेटी दूर किसी गाँव में रहती थी लेकिन जैसे ही उसे अपनी माँ के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में पता चला तो वह अपने माँ के पास पहुंची l

माँ-बेटी ने मिलकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और अब पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है l इस मामले की गहराई को समझते हुए पुलिस ने SIT (Special Investigation Team) का गठन किया और इसकी नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे है l आरोपियों की तलाश करने के लिए 3 अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई है l

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही होगी और यह भी ऐलान किया है कि जो भी उन 4 नाकाबपोश को पकड़वाने में उनकी सहायता करेगा पुलिस उसको 10,000 रुपये का ईनाम देगी l फिलहाल पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछताछ कर रही है मामले की जाँच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है l

अब एक नजर मध्य प्रदेश की बढ़ते अपराध पर:

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो 2023 की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश गंभीर अपराधों के मामले में कभी दुसरे तो कभी चौथे नंबर पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक़ दुष्कर्म के मामलों में मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा, जबकि अनुसूचित जनजाति अपराध के मामले में यह दूसरे स्थान पर रहा। हत्या के मामलों में प्रदेश चौथे स्थान है, मगर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी प्रदेश का नाम टॉप-10 राज्यों में आता है । इस समय वहां बीजेपी की सरकार है, तो ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या भाजपा राज में बुजुर्ग दादियां भी सुरक्षित नहीं हैं ?

[VT]

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा में जो घटना घटी है वह इतनी घिनौना अपराध है जो इंसानियत को पानी-पानी कर दिया है l इस बार हैवानों का शिकार कोई नाबालिग युवती नहीं बल्कि एक 90 वर्षीय वृद्धा है l
मध्य प्रदेश : उमरिया में 60 वर्षीय महिला पर घर में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in