दिल्ली के एक स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया

ईमेल के बारे में स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच को भी जानकारी दी गई।
दिल्ली के एक स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया(ians)

दिल्ली के एक स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया

(ians)

द इंडियन स्कूल

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूजग्राम हिंदी: द इंडियन स्कूल (The Indian School) के प्रशासन को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिसके बाद बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी स्कूल को खाली कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि परिसर को खाली करने के बाद बम निरोधक दस्ते, बम निरोधक दल और स्वाट (एसडब्ल्यूएटी) टीमों द्वारा स्कूल परिसर (इंडियन स्कूल) की गहन जांच की गई। ईमेल की धमकी एक धोखा प्रतीत होती है।

<div class="paragraphs"><p>दिल्ली के एक स्कूल को बम की धमकी मिलने के बाद खाली&nbsp;कराया&nbsp;गया</p><p>(ians)</p></div>
Education Ministry करेगा देश में 15,000 'PM Shri School' स्थापित

डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony) में द इंडियन स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि ईमेल सुबह करीब 10 बजकर 49 मिनट पर मिला। ईमेल के बारे में स्पेशल सेल और स्पेशल ब्रांच को भी जानकारी दी गई।

पुलिस ने अब तक दो दौर की तलाशी ली है और तीसरा दौर चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस टीमें ई-मेल के स्रोत की तलाश कर रही हैं। पिछले साल नवंबर में स्कूल को इसी तरह का एक ईमेल मिला था, जो एक जर्मन सर्वर (German Server) के जरिए भेजा गया था।

--आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in