60 कैदियों को रिहा कर तमिलनाडु सरकार ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

तमिलनाडु सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत 60 कैदियों को रिहा किया है।
60 कैदियों को रिहा कर तमिलनाडु सरकार ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव (IANS)

60 कैदियों को रिहा कर तमिलनाडु सरकार ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव (IANS)

तमिलनाडु सरकार 

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी:  तमिलनाडु सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत 60 कैदियों को रिहा किया है। तमिलनाडु जेल विभाग के अनुसार, पुझल केंद्रीय जेल से 11 कैदी, कुड्डालोर से 12 कैदी और कोयंबटूर केंद्रीय जेल से 12 कैदी, वेल्लोर और तिरुचि केंद्रीय जेल से 9-9 कैदी, मदुरै केंद्रीय जेल से एक कैदी, जबकि पलायमोकोट्टई केंद्रीय से चार कैदी रिहा किए गए।

एक महिला कैदी को विशेष केंद्रीय जेल, पुझाल से रिहा किया गया, जबकि एक अन्य महिला कैदी को कोयंबटूर केंद्रीय जेल से रिहा किया गया। तमिलनाडु जेल के डीजी (जेल) अमरेश पुजारी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि रिहा किए गए लोग जघन्य अपराधों में शामिल नहीं थे।

<div class="paragraphs"><p>60 कैदियों को रिहा कर तमिलनाडु सरकार ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव (IANS)</p></div>
तमिलनाडु सरकार ने पोंगल पर लोगों को दिया बड़ा तोहफा



वह अपनी जेल की 66 फीसदी अवधि पहले ही काट चुके हैं। राज्य सरकार ने संबंधित जेल अधीक्षकों की सिफारिशों का अध्ययन करने के बाद इन बंदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया। जेल अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि कुछ एनजीओ के सहयोग से रिहा किए गए कैदियों को नौकरी खोजने में मदद की जाएगी।

रिहा किए गए कैदियों को मिठाई और किराने का सामान दिया गया। जेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त को 'आजादी का अमृत महोत्सव' योजना के तहत कैदियों का एक और जत्था रिहा किया जाएगा।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in