बाल विवाह रोकने के लिए सरपंचों की मदद ली जाएगी

हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए सरपंचों और पार्षदों की मदद लेगा।
बाल विवाह रोकने के लिए सरपंचों की मदद ली जाएगी(IANS)

बाल विवाह रोकने के लिए सरपंचों की मदद ली जाएगी(IANS)

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए सरपंचों और पार्षदों की मदद लेगा। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम में राज्य के सभी जिलों में कार्यरत जिला संरक्षण सह निषेध अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग जल्द ही प्रदेश के सभी सरपंचों के साथ भी बैठक करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षित पंचायतों की उपस्थिति और उनमें महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी के कारण बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ मिलकर लड़ना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि 2022-23 में आयोग को दहेज, एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स, बाल विवाह और महिलाओं के साइबर अपराध से संबंधित कुल 2,246 शिकायतें मिली थीं। जिनमें से 1,775 का समाधान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि एचएससीडब्ल्यू राज्य के स्कूलों में कक्षा छठी से छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है, जिसमें उन्हें साइबर अपराध और बाल विवाह सहित उनके अन्य अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

--आईएएनएस

logo
www.newsgram.in