महाकाल लोक उज्जैन
महाकाल लोक उज्जैनIANS

इस तरह पुराणों में दर्ज कहानियां जीवंत होगी: महाकाल लोक उज्जैन

हर प्रतिमा के सामने एक बार कोड होगा। जिससे मोबाइल से स्कैन करते ही छोटी बड़ी जानकारी मोबाइल की स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
Published on

महाकाल लोक उज्जैन: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में महाकाल परिसर में बने महाकाल लोक के पहले चरण का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लोकार्पण करने वाले हैं। यह स्थान पुराण में दर्ज कहानियां सुनाने वाला होगा, क्योंकि यहां देवी देवताओं की और विभिन्न दृष्टांताओं से जुड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। भगवान शिव से जुड़ी महाभारत (Mahabharat), वेद और स्कंद पुराण में जिन कहानियों और कथाओं का उल्लेख है, उनके आधार पर महाकाल (Mahakal) लोक में प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। कुल मिलाकर देखें तो यह कहानियां यहां जीवंत हो जाएंगी। यहां इतिहास और वर्तमान का अद्भुत संगम है। एक तरफ जहां संस्कृत के मंत्रों को उकेरा गया है, वहीं प्रतिमाओं पर बारकोड (Barcode) भी बनाया जा रहा है, जिसके जरिए पूरी कहानी को जाना जा सकेगा।

महाकाल लोक उज्जैन
Kalpeshvar Mahadev Mandir में होती है शिव की जटाओं की पूजा

जो मूर्तियां तैयार की गई है उनमें भगवान महादेव द्वारा त्रिपुरासुर (Tripurasur) वध को रेखांकित किया गया है तो इसी तरह गजानन (Gajanan) को मूर्तियों को ऐसा स्वरूप दिया गया है जिनमें वे नृत्य करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रावण (Ravan) की महादेव को प्रसन्न करने के लिए किए गए कठोर तप का भी रेखांकन किया गया है, इसके साथ ही सप्त ऋषि की मौन धारण किए हुए प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। रावण ने कैलाश पर्वत (Kailash Parvat) को सिर पर उठाया है और इस पर्वत पर शिव जी का परिवार विराजमान है।

उज्जैन का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरWikimedia commons

लगभग साढ़े 20 हेक्टेयर में बने महाकाल प्रांगण की विशेषता यह है कि यहां आने पर किसी भी तरह के गाइड की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह मूर्तियां स्वयं कहानी बताती नजर आएंगी, जिनमें इतिहास की जानकारी पूरी होगी, इसके लिए हर प्रतिमा के सामने एक बार कोड होगा। जिससे मोबाइल से स्कैन करते ही छोटी बड़ी जानकारी मोबाइल की स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इससे नई पीढ़ी को प्राचीन कथाओं की जानकारी आसानी से सुलभ हो जाएगी।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in