Viral news: परिवार के विरोध के बावजूद 40 लाख सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर ने छुपकर कर ली शादी

अब तक मिली जानकारी के अनुसार उन दोनों ने 15 मार्च को कोलकाता (Kolkata) के ही प्रसिद्ध काली मंदिर में शादी की हालांकि दोनों ने यह शादी बिना किसी को बताए की है।
परिवार के विरोध के बावजूद 40 लाख सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर ने छुपकर कर ली शादी (WIKIMEDIA)

परिवार के विरोध के बावजूद 40 लाख सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर ने छुपकर कर ली शादी (WIKIMEDIA)

Viral news

Published on
Updated on
2 min read

न्यूजग्राम हिंदी: यूट्यूबर (Youtube) पर मनोज डे (Manoj Dey) को तो आप सभी जानते होंगे। उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेमिका ज्योति श्री (Jyoti Shree) के साथ विवाह कर लिया है। मनोज ने जब से सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी और ज्योति श्री की शादी की तस्वीरें पोस्ट की है लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। जो तस्वीर मनोज ने शेयर की है उसमें वह बंगाल की वैवाहिक परिवेश पहने हुए दिख रहे हैं साथ ही उन्होंने सिर पर मुकुट भी पहना हुआ है। उनकी प्रेमिका ज्योति ने बंगाल की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई है और उनकी मांग भरी हुई दिख रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार उन दोनों ने 15 मार्च को कोलकाता (Kolkata) के ही प्रसिद्ध काली मंदिर में शादी की हालांकि दोनों ने यह शादी बिना किसी को बताए की है और शादी हो जाने के बाद ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी मिली। दोनों ने लव मैरिज की है इसीलिए उनके घर वाले शादी में शामिल नहीं हुए क्योंकि दोनों के परिवार ही इस शादी के खिलाफ थे।

<div class="paragraphs"><p>परिवार के विरोध के बावजूद 40 लाख सब्सक्राइबर वाले इस यूट्यूबर ने छुपकर&nbsp;कर&nbsp;ली&nbsp;शादी (WIKIMEDIA)</p></div>
रामभद्राचार्य जी: 2 माह की उम्र में आंखों की रोशनी खोने के बावजूद 80 ग्रंथ रच दिए, 22 भाषाओं के ज्ञाता

आपको बताते चलें कि इन दोनों की जोड़ी यूट्यूब पर बहुत फेमस है और इन दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फैंस को भी इस बात की जानकारी थी क्योंकि वह दोनों सोशल मीडिया पर साथ फोटो शेयर करते रहते थे फैंस कुछ वक्त से दोनों की शादी का अंदाजा लगा रहे थे जिसे जाकर अब एक मंजिल मिल गई है। उन दोनों ने ही अपने-अपने परिवारों को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन जब दोनों के परिवार नहीं माने तो उन्होंने मंदिर में विवाह कर लिया जहां मनोज के यूट्यूब पर 40 लाख सब्सक्राइबर है वही ज्योति के यूट्यूब पर डेढ़ लाख सब्सक्राइब हैं। दोनों ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

PT

logo
www.newsgram.in