अजीबो गरीब मामला: 70 साल के ससुर ने बहू से की शादी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक चौंकाने वाली घटना में जिले के छपिया उमरो गांव में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय बहू से शादी कर ली
70 साल के ससुर ने बहू  से की शादी (IANS)

70 साल के ससुर ने बहू से की शादी (IANS)

बहू

Published on: 
Updated on: 
1 min read

 न्यूज़ग्राम हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक चौंकाने वाली घटना में जिले के छपिया उमरो गांव में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय बहू से शादी कर ली। सोशल मीडिया(Social media) पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। बुजुर्ग के 4 बच्चे हैं, कुछ समय तीसरे नंबर के बेटे की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटे की मौत हो गयी।


कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी। शादी में परिजन समेत गांववाले भी मौजूद थे। हालांकि यह दूसरी शादी ज्यादा देर तक चली नहीं और बहु वो घर छोड़कर अपने पूर्व पति के घर वापस आ गयी। इसी बीच ससुर और बहु ने एक दुसरे से शादी करने का फैसला किया।

<div class="paragraphs"><p>70 साल के ससुर ने बहू  से की शादी (IANS)</p></div>
अजीबो गरीब मामला आया सामने, महिला को किया राख का पानी पीने को मज़बूर



कैलाश ने आस-पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप मंदिर जाके पूजा से शादी कर ली और फोटो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला।

बड़हलगंज थाने के इंस्पेक्टर जे एन शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो देखी है। उनका कहना है कि यह दो लोगों के बीच की बात है। इस मामले को लेकरफिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in