दिल्ली में 'बिरयानी लवर्स' के लिए जन्नत हैं ये 3 गलियां, खुशबू आपको अपनी ओर खींच लेगी

दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि खाने-पीने के शौकीनों का के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है। यहां की तंग गलियों में ऐसी-ऐसी बिरयानी मिलती है, जिसकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है।
दिल्ली में 'बिरयानी लवर्स' के लिए जन्नत हैं ये 3 गलियां
दिल्ली में 'बिरयानी लवर्स' के लिए जन्नत हैं ये 3 गलियांPixabay
Published on
Updated on
3 min read

दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि खाने-पीने के शौकीनों का के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है। यहां की तंग गलियों में ऐसी-ऐसी बिरयानी मिलती है, जिसकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। अगर आप भी बिरयानी के दीवाने हैं, तो दिल्ली की ये 3 मशहूर गलियां (3 Famous Biryani Streets Of Delhi) आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां सदियों पुराने स्वाद, खास मसालों और दम पकाने की पारंपरिक कला का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो हर निवाले को यादगार बना देता है। तो अब आपको बिरयानी खाने के लिए हैदराबाद या फिर कोलकाता जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली में ही आपको हैदराबाद और कोलकाता जैसे बिरयानी का स्वाद मिल जाएगा।

मटिया महल, जामा मस्जिद – पुरानी दिल्ली की शाही बिरयानी

मटिया महल, जामा मस्जिद
मटिया महल, जामा मस्जिद Pixabay

जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के सामने स्थित मटिया महल की गली दिल्ली के सबसे मशहूर फूड हब्स में गिनी जाती है। यहां स्थित करीम्स (Karim's) की शुरुआत 1913 में हाजी करीमुद्दीन ने की थी, जिनका परिवार कभी मुगल शाही रसोई में खाना बनाता था। यहां पहुंचने के लिए आप जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन या चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से रिक्शा ले सकते हैं। यहां एक व्यक्ति का खर्च लगभग 300 से 800 रुपये तक आ सकता है। करीम्स और आसपास की दुकानों में मटन बिरयानी, चिकन बिरयानी, निहारी, कबाब, कोरमा और फिरनी जैसी कई मुगलई डिशेज मिलती हैं। बिरयानी को लंबे दानों वाले बासमती चावल, केसर, देसी घी और खास मसालों के साथ दम पर पकाया जाता है। यहां की खुशबू और स्वाद वर्षों से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। अधिकांश ग्राहक इसकी शाही टेस्ट, मुलायम मांस और पारंपरिक फ्लेवर की जमकर तारीफ करते हैं।

गली कबाबियां, पुरानी दिल्ली – इतिहास और स्वाद का अनोखा संगम

जामा मस्जिद के पास स्थित गली कबाबियां सदियों पुरानी फूड स्ट्रीट मानी जाती है।
जामा मस्जिद के पास स्थित गली कबाबियां सदियों पुरानी फूड स्ट्रीट मानी जाती है।Pixabay

जामा मस्जिद के पास स्थित गली कबाबियां सदियों पुरानी फूड स्ट्रीट मानी जाती है। यह इलाका अपने कबाबों के साथ-साथ शानदार बिरयानी के लिए भी मशहूर है। यहां आने वाले लोग खास तौर पर करीम्स और आसपास की पुरानी दुकानों की बिरयानी खाने पहुंचते हैं। यहां पहुंचने का सबसे आसान तरीका जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन है, जहां से यह गली पैदल दूरी पर है। बिरयानी की कीमत लगभग 180 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक जाती है। यहां की बिरयानी में मसालों का संतुलन, कोयले की हल्की खुशबू और धीमी आंच पर पकाने की तकनीक इसे खास बनाती है। साथ ही यहां मटन कोरमा, सीक कबाब, बुर्रा कबाब और खमीरी रोटी भी खूब पसंद की जाती हैं। फूड ब्लॉगर और स्थानीय ग्राहक इसे पुरानी दिल्ली के सबसे असली मुगलई स्वादों में से एक मानते हैं।

निजामुद्दीन और मटका पीर बिरयानी लेन – देग वाली मशहूर बिरयानी

निजामुद्दीन और मटका पीर बिरयानी
निजामुद्दीन और मटका पीर बिरयानीPixabay

प्रगति मैदान और निजामुद्दीन क्षेत्र के आसपास स्थित मटका पीर दरगाह के पास की बिरयानी की दुकानों का स्वाद पूरे दिल्ली में मशहूर है। यहां की देग में बनने वाली बिरयानी वर्षों से लोगों की पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि यहां बिरयानी किलो के हिसाब से भी बिकती है और बड़ी-बड़ी देगों में तैयार की जाती है। यहां पहुंचने के लिए आप प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन (Pragati Metro Station) या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं। एक व्यक्ति का खर्च लगभग 200 से 500 रुपये तक आता है। यहां की बिरयानी में देसी घी, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और खास मसालों का उपयोग किया जाता है। इसका स्वाद हल्का लेकिन बेहद सुगंधित होता है। बिरयानी के अलावा यहां चिकन, मटन, कबाब और कई पारंपरिक व्यंजन भी मिलते हैं। ग्राहकों का कहना है कि यहां की बिरयानी का स्वाद साधारण नहीं बल्कि बेहद अलग और यादगार होता है, इसलिए लोग दूर-दूर से इसे खाने आते हैं।

अगर आप दिल्ली में असली और यादगार बिरयानी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो मटिया महल, गली कबाबियां और निजामुद्दीन-मटका पीर की ये गलियां आपकी फूड बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यहां का हर निवाला आपको दिल्ली के इतिहास, संस्कृति और लाजवाब स्वाद से रूबरू कराएगा। [SP]

दिल्ली में 'बिरयानी लवर्स' के लिए जन्नत हैं ये 3 गलियां
दिल्ली की इन 4 गलियों में आधी रात को भी लगती है पिज़्ज़ा के लिए कतार, बड़े-बड़े होटल भी इसके आगे फेल!
logo
www.newsgram.in