नवरात्रि विशेष: हल्का, पौष्टिक और थकान दूर करने वाला आहार
नवरात्रि विशेष: हल्का, पौष्टिक और थकान दूर करने वाला आहारIANS

नवरात्रि विशेष: हल्का, पौष्टिक और थकान दूर करने वाला आहार 'साबूदाना,' व्रत में सेहत का रखे खास ख्याल

व्रत के दौरान शरीर को सही पोषण और ऊर्जा मिलना बहुत जरूरी होता है, इसलिए खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में साबूदाना फलाहार का सबसे पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है।
Published on

चैत्र नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान शरीर को सही पोषण और ऊर्जा मिलना बहुत जरूरी होता है, इसलिए खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में साबूदाना फलाहार का सबसे पसंदीदा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है। यह हल्का, जल्दी पचने वाला और स्वादिष्ट होता है, जो व्रत में थकान दूर रखता है और पूरे दिन तरोताजा बनाए रखता है।

साबूदाना कसावा (टैपिओका) के कंद से बनता है। यह छोटे-छोटे दानों का रूप लेता है, जो पानी या दूध में उबालने पर पारदर्शी हो जाता है। व्रत में लोग इसे खिचड़ी, खीर या सिंपल उबालकर खाते हैं। सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाने से यह और पौष्टिक बन जाती है। सुबह नाश्ते में साबूदाना लेने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।

साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट (carbohydrate), फाइबर (fibre), प्रोटीन(protein), आयरन (iron), पोटेशियम (potassium), कैल्शियम (calcium) और विटामिन (vitamin) भरपूर होते हैं। व्रत में यह तुरंत ऊर्जा देता है और कमजोरी नहीं होने देता। फाइबर से पाचन मजबूत होता है, कब्ज दूर रहता है और पेट हल्का महसूस होता है। व्रत में अक्सर गैस या अपच की शिकायत होती है। साबूदाना इसे रोकता है। यह वजन नियंत्रण में भी सहायक है।

कैलोरी कम होने से व्रत के दौरान अनावश्यक वजन नहीं बढ़ता। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं (हालांकि ज्यादा मात्रा में न लें)। पोटेशियम और मैग्नीशियम से दिल स्वस्थ रहता है, और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और सेलेनियम त्वचा और बालों को चमकदार बनाते हैं। व्रत में साबूदाना इम्युनिटी (immunity) बढ़ाता है और पाचन सुधारता है। दोनों मिलकर व्रत को आसान और सेहतमंद बनाते हैं।

इसे बनाने का आसान तरीका है। साबूदाना 2-3 घंटे भिगोकर उबालें। सब्जियां (आलू, मटर, मूंगफली) मिलाकर मसाले डालकर खिचड़ी बनाएं। साबूदाना खिचड़ी व्रत के दौरान एक बेहतरीन और ऊर्जा से भरपूर नाश्ता है। यह तेजी से ऊर्जा प्रदान करता है क्योंकि इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और यह बहुत आसानी से पच जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। साथ ही कैल्शियम की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है। मूंगफली और आलू डालकर इसकी पौष्टिकता को और बढ़ाया जा सकता है, जिससे यह और स्वादिष्ट व पौष्टिक बन जाता है।

[VT]

Also read:

नवरात्रि विशेष: हल्का, पौष्टिक और थकान दूर करने वाला आहार
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in