सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती

आज के समय में वजन बढ़ना बहुत आम समस्या हो गई है। खराब खान-पान, घंटों बैठकर काम करना, कम चलना-फिरना और बिगड़ी हुई दिनचर्या की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। खासकर सुबह के समय वर्कआउट करना काफी लोगों को पसंद होता है।
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलतीIANS
Published on

आज के समय में वजन बढ़ना बहुत आम समस्या हो गई है। खराब खान-पान, घंटों बैठकर काम करना, कम चलना-फिरना और बिगड़ी हुई दिनचर्या की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। खासकर सुबह के समय वर्कआउट करना काफी लोगों को पसंद होता है।

कुछ लोग सुबह उठते ही बिना कुछ खाए जिम या पार्क पहुंच जाते हैं। उनका मानना होता है कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर ज्यादा चर्बी कम करता है और वजन जल्दी कम होता है। लेकिन वैज्ञानिक नजरिया इस पर कुछ और है।

दरअसल, वजन कम करने के लिए पूरे दिन में आप कितनी कैलोरी लेते हैं, कितनी ऊर्जा खर्च करते हैं, आपकी डाइट कैसी है और आप कितनी नियमितता से एक्सरसाइज करते हैं – इन सभी चीजों की अहम भूमिका होती है। इसलिए केवल खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं है।

अगर आप सुबह उठकर बिना कुछ खाए एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको जल्दी थकान महसूस हो सकती है। रात के खाने के बाद सुबह तक शरीर को कई घंटे तक खाना नहीं मिलता। ऐसे में अगर इसके तुरंत बाद आप तेज दौड़ना, भारी वजन उठाना या हैवी एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं, तो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देने में समस्या हो सकती है।

कुछ लोगों को खाली पेट एक्सरसाइज करते समय कमजोरी, सिर घूमने या बेचैनी जैसी परेशानी भी होती है। खासकर अगर उन्होंने पर्याप्त पानी का सेवन नहीं किया है या एक्सरसाइज बहुत ज्यादा तेज है। ऐसे समय में शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करके वर्कआउट करते रहना ठीक नहीं है। अगर एक्सरसाइज के दौरान चक्कर आए, बहुत कमजोरी लगे या तबीयत खराब महसूस हो तो तुरंत रुक जाना चाहिए।

एक्सरसाइज के दौरान खाली पेट शरीर फैट को ऊर्जा के लिए इस्तेमाल करता है, लेकिन इससे वजन कम नहीं होता।

वजन कम करते समय एक और जरूरी बात, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं, वो है मांसपेशियां। अगर कोई व्यक्ति बहुत कम खाना खाता है और लगातार एक्सरसाइज करता है, तो वजन कम होने के साथ मांसपेशियां भी कम हो सकती हैं। इसलिए वजन घटाने के दौरान पर्याप्त प्रोटीन और सही मात्रा में खाना लेना जरूरी है। साथ ही वजन उठाने वाली एक्सरसाइज भी शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।

सबसे जरूरी बात यह है कि वजन घटाने के लिए किसी एक तरीके पर निर्भर रहने के बजाय पूरी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। संतुलित खाना, पर्याप्त प्रोटीन, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और पर्याप्त पानी वजन कम करने में मददगार होते हैं।(VR)

यह भी पढ़ें:

सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
जिम जाए बिना कैसे करें वज़न कम: 10 सरल आदतें और जीवनशैली टिप्स जो वजन घटाने में मददगार हैं

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in