नवम्बर 2022 के बाद फिर से मिला मंकीपॉक्स का मरीज

एनएसडब्ल्यू हेल्थ ने चेतावनी दी है कि कोई भी टीका बीमारी को रोकने में पूरी तरह से प्रभावी नहीं है।
नवम्बर 2022 के बाद फिर से मिला मंकीपॉक्स का मरीज (IANS)

नवम्बर 2022 के बाद फिर से मिला मंकीपॉक्स का मरीज (IANS)

न्यू साउथ वेल्स मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूजग्राम हिंदी: न्यू साउथ वेल्स मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ/ New South Wales Ministry of Health (एनएसडब्ल्यू हेल्थ) ने कहा है कि नवंबर 2022 के बाद से ऑस्ट्रेलिया (Australia) में मंकीपॉक्स (Monkey Pox) का पहला मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ (Xinhua) की रिपोर्ट के अनुसार, एनएसडब्ल्यू हेल्थ ने एक बयान में पुष्टि की कि इस मामले की पहचान सिडनी (Sydney) में हुई थी।

हालांकि, मंकीपॉक्स के अधिकांश मामले विदेश यात्रा के दौरान सामने आए थे। लेकिन यह सबसे हालिया मामला विदेश यात्रा से जुड़ा नहीं था, इसलिए वायरस के कुछ स्थानीय ट्रांसमिशन हो सकते हैं।

<div class="paragraphs"><p>नवम्बर 2022 के बाद फिर से मिला मंकीपॉक्स का मरीज (IANS)</p></div>
लंपी स्किन वायरस(Lumpy Skin Virus): फैलने के कारण,लक्षण और बचाव

साउथ ईस्टर्न सिडनी पब्लिक हेल्थ यूनिट के निदेशक विक्की शेपर्ड ने कहा कि एनएसडब्ल्यू में मई और नवंबर 2022 के बीच 56 मंकीपॉक्स के मामले थे। हमारा मानना है कि मंकीपॉक्स के ज्यादा खतरे वाले लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का तेजी से रोलआउट और उत्तरी गोलार्ध में मामलों की संख्या में कमी दोनों ने एनएसडब्ल्यू में अब तक नए मामलों की कमी में योगदान दिया है।

वर्तमान में स्टेट लोगों के योग्य समूहों के लिए मंकीपॉक्स से बचाव के लिए मुफ्त टीके प्रदान कर रहा है।

हालांकि, एनएसडब्ल्यू हेल्थ ने चेतावनी दी है कि कोई भी टीका बीमारी को रोकने में पूरी तरह से प्रभावी नहीं है। उन्होंने लक्षण वाले लोगों से आग्रह किया गया है वे तत्काल अपने सामान्य चिकित्सकों को बुलाएं और चिकित्सा सहायता लें।

--आईएएनएस/PT