खराब गुणवत्ता वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किये गए

केंद्र सरकार ने खराब गुणवत्ता वाली दवाओं को लेकर देश की 18 फार्मा कंपनियों(Pharma Company) के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
खराब  गुणवत्ता वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किये गए(IANS)

खराब गुणवत्ता वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किये गए(IANS)

Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: केंद्र सरकार ने खराब गुणवत्ता वाली दवाओं को लेकर देश की 18 फार्मा कंपनियों(Pharma Company) के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एक शीर्ष आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 76 कंपनियों का निरीक्षण किया था और 18 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 26 को दवाओं की खराब गुणवत्ता के कारण कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

केंद्र ने तीन फार्मा कंपनियों के उत्पाद की अनुमति भी रद्द कर दी है। केंद्र और राज्यों के संयुक्त अभियान में 20 राज्यों में फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक सूत्र ने कहा कि 'नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी' दवा के उत्पादन को रोकने और देशभर में दवा के अच्छे विनिर्माण अभ्यास (जीएमपी) सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था।

<div class="paragraphs"><p>खराब  गुणवत्ता वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किये गए(IANS)</p></div>
Bihar Diwas: 111 साल का हुआ बिहार, गांधी मैदान हुआ सज संवरकर तैयार



सूत्र ने कहा कि डीसीजीआई की कार्रवाई पिछले 15 दिनों से आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में की गई।

सूत्र ने कहा कि देश में घटिया दवाओं के उत्पादन को रोकने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in