तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूर

गर्मियों के मौसम में जब गर्मी और लू से परेशानी बढ़ जाती है, तब ककड़ी सबसे अच्छा और सस्ता उपाय साबित होती है। यह न सिर्फ शरीर और मन को ठंडक पहुंचाती है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर होती है। ककड़ी को “शीतल फल” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।
तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूर
तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूरIANS
Published on

गर्मियों के मौसम में जब गर्मी और लू से परेशानी बढ़ जाती है, तब ककड़ी सबसे अच्छा और सस्ता उपाय साबित होती है। यह न सिर्फ शरीर और मन को ठंडक पहुंचाती है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर होती है। ककड़ी को “शीतल फल” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।

गर्मियों में हेल्थ एक्सपर्ट (health expert) ककड़ी के सेवन का सुझाव देते हैं, जिससे गर्मी संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं और तन के साथ मन को भी कई फायदे मिलते हैं।

ककड़ी शरीर में पानी की कमी दूर करती है। गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से शरीर डिहाइड्रेट (dehydrate) हो जाता है। ककड़ी खाने से शरीर को प्राकृतिक तरीके से पानी मिलता है। यह पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स (electrolytes) और खनिजों से भरपूर होती है, जो पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है। गर्मी और लू (heatstroke) से बचाव में मददगार है। ककड़ी का सेवन शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है। गर्मी में लू लगने की आशंका कम हो जाती है। इसे सलाद, रायता या जूस के रूप में लिया जा सकता है।

वजन घटाने (weight loss) में भी ककड़ी सहायक है। ककड़ी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ककड़ी रोजाना का आहार बन सकती है। यही नहीं ककड़ी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ककड़ी पाचन तंत्र को सुधारती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और गैस व ब्लोटिंग से राहत देता है। नियमित सेवन से पेट स्वस्थ रहता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। ककड़ी त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है। इसमें मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सूजन कम करते हैं। गर्मियों में चेहरे पर ककड़ी के टुकड़े रखने से ठंडक मिलती है और सनबर्न से बचाव होता है।

ककड़ी के सेवन के अन्य लाभ की बात करें तो यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार और हड्डियों को मजबूत बनाती है, आंखों की थकान कम करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ककड़ी का जूस लें, सलाद में टमाटर, प्याज और नींबू के साथ मिलाकर खाएं। इसे दही के साथ रायता बनाकर ले सकते हैं, साथ ही सैंडविच या रोल्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गर्मियों में रोजाना कम से कम एक ककड़ी जरूर खाएं। इसे अच्छी तरह धोकर, छीलकर या बिना छीले दोनों तरह से खा सकते हैं। ककड़ी सस्ती, आसानी से उपलब्ध और बिना किसी साइड इफेक्ट वाली होती है। गर्मी के मौसम में इसे अपने आहार में शामिल करके आप तन और मन दोनों को शीतल रख सकते हैं साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

[VT]

Also read:

तन और मन दोनों को शीतलता देती है ककड़ी, गर्मियों में खुद को रखें बीमारियों से कोसों दूर
गर्मियों में अमृत समान नारियल पानी, शरीर को प्राकृतिक रूप से रखे हाइड्रेट

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in