Bakrid 2026: आलिया कट से लेकर नायरा डिजाइन तक, ईद पर पाना है 'सेलिब्रिटी लुक' तो दिल्ली की इन 4 मार्केट्स का रुख करें महिलाएं

बकरीद (Bakrid 2026) का त्योहार आते ही मुस्लिम महिलाओं में नए कपड़ों, स्टाइलिश सूट्स, शरारा,और ट्रेंडी हिजाब लुक्स को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है।
बकरीद (Bakrid 2026)
बकरीद (Bakrid 2026) Pixabay
Published on
Updated on
5 min read

बकरीद (Bakrid 2026) का त्योहार आते ही मुस्लिम महिलाओं में नए कपड़ों, स्टाइलिश सूट्स, शरारा,और ट्रेंडी हिजाब लुक्स को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है। इस बार बक़रीद जो 27 मई की शाम से लेकर 28 मई मनाया जा रहा है। यदि इस बकरीद पर आप भी टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो दिल्ली (Delhi) की कुछ खास मार्केट्स आपके लिए किसी फैशन जन्नत से कम नहीं हैं। यहां आपको आलिया भट्ट के सिंपल एलिगेंट सूट से लेकर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा स्टाइल ड्रेस (Naira Style Dress) तक हर तरह की डिजाइन बेहद किफायती दामों में मिल जाएगी। खास बात ये है कि इन बाजारों में शादी-ब्याह से लेकर ईद पार्टी तक के लिए लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद हैं। दिल्ली की ये मार्केट्स सिर्फ कपड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी, फुटवियर और डुपट्टों के शानदार कलेक्शन के लिए भी काफी मशहूर हैं। अगर आप इस ईद पर सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इन 4 मार्केट्स की शॉपिंग लिस्ट अभी से तैयार कर लीजिए।

चांदनी चौक – ट्रेडिशनल और सेलिब्रिटी डिजाइन का सबसे बड़ा हब

दिल्ली का केशव क्रिएशन (Keshav Creations) जो शादी के लहंगे और साड़ी के लिए चांदनी चौक का एक काफी फेमस दुकान है। यहां तक कि आसपास की पूरी चांदनी चौक मार्केट ईद शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है। यहां आलिया कट अनारकली, नायरा स्टाइल सूट, पाकिस्तानी डिजाइनर कुर्ते और भारी शरारा सेट आसानी से मिल जाते हैं। यह मार्केट पुरानी दिल्ली में स्थित है और यहां पहुंचने के लिए चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (Chandni Chowk Metro Station) सबसे आसान विकल्प है।

अनारकली
अनारकलीPixabay

यहां की कई दुकानें 20-30 सालों से चल रही हैं और फैब्रिक से लेकर रेडीमेड आउटफिट तक सबकुछ उपलब्ध कराती हैं। अच्छी क्वालिटी के सूट लगभग 1500 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जबकि डिजाइनर लेहंगा और भारी ईद कलेक्शन 8,000 से 50,000 रुपये तक मिल जाते हैं। यहां की कढ़ाई और हैंडवर्क काफी मशहूर है। दुकानें आमतौर पर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती हैं। ईद सीजन में कई दुकानदार 10% से 30% तक डिस्काउंट भी देते हैं, खासकर अगर आप एक साथ कई ड्रेस खरीदें। भीड़ काफी रहती है, इसलिए सुबह जल्दी जाना बेहतर माना जाता है।

लाजपत नगर मार्केट – बजट में मिलेगा बॉलीवुड लुक

लाजपत नगर मार्केट दक्षिण दिल्ली की सबसे फेमस फैशन मार्केट्स में गिनी जाती है। यहां लड़कियों को टीवी सीरियल और बॉलीवुड इंस्पायर्ड आउटफिट्स बेहद पसंद आते हैं। मार्केट में आलिया स्टाइल सिंपल सूट, नायरा कट कुर्ती, पाकिस्तानी सलवार सूट और स्टाइलिश दुपट्टों की शानदार वैरायटी मिलती है। यह मार्केट लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन (Lajpat Nagar Metro Station) के पास स्थित है और मेट्रो से उतरकर पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां छोटे बजट से लेकर प्रीमियम डिजाइनर कपड़ों तक सबकुछ मौजूद है। सिंपल कुर्ती 300 रुपये से शुरू हो जाती है, जबकि भारी ईद कलेक्शन 3,000 से 15,000 रुपये तक मिल जाता है।

पाकिस्तानी सलवार सूट
पाकिस्तानी सलवार सूटPixabay

यहां की दुकानों की खासियत यह है कि आपको रेडीमेड और अनस्टिच्ड दोनों तरह के कपड़े मिल जाते हैं। कई दुकानों में तुरंत अल्टरशन और स्टिचिंग की सुविधा भी रहती है। मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है और सोमवार को बंद रहती है। फेस्टिव सीजन में यहां Buy 2 Get 1 और फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स देखने को मिलते हैं। साथ ही मैचिंग झुमके, बैग और फुटवियर भी काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं।

करोल बाग – फैशन और क्वालिटी का शानदार कॉम्बिनेशन

अगर आप थोड़ी प्रीमियम क्वालिटी और ट्रेंडी ईद आउटफिट्स चाहती हैं, तो रितिका एथनिक वियर (Ritika Ethnic Wear) और करोल बाग मार्केट बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां आपको सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड डिजाइन, हैंडवर्क सूट, चिकनकारी कुर्ते और स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस आसानी से मिल जाएंगी। यह मार्केट अजमल खान रोड (Ajmal Khan Road) करोल बाग (Karol Bagh) में स्थित है और करोल बाग मेट्रो स्टेशन (Karol Bagh Metro Station) से काफी नजदीक है। यहां की कई दुकानें वर्षों पुरानी हैं और खास तौर पर महिलाओं के एथनिक फैशन के लिए जानी जाती हैं। यहां अच्छे सूट 1200 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि पार्टी वियर और भारी कलेक्शन 20,000 रुपये तक पहुंच जाते हैं। करोल बाग की खास बात इसकी फैब्रिक क्वालिटी और लेटेस्ट डिजाइन मानी जाती है। मार्केट ज्यादातर दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है।

चिकनकारी कुर्ते
चिकनकारी कुर्ते Pixabay

ईद के मौके पर यहां कई दुकानों में फेस्टिव सेल चलती है, जहां डिजाइनर सूट्स पर 15% तक छूट मिल जाती है। यहां ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स की भी शानदार शॉपिंग की जा सकती है।

राजौरी गार्डन – मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का परफेक्ट मिश्रण

राजौरी गार्डन मार्केट आजकल युवतियों के बीच काफी ट्रेंड में है। यहां आपको मॉडर्न मुस्लिम फैशन, फ्लोरल अनारकली, नायरा कट सूट और पार्टी वियर गाउन की शानदार रेंज मिलती है। यह मार्केट खास तौर पर उन महिलाओं को पसंद आती है जो ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा वेस्टर्न टच चाहती हैं। राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन (Rajori Garden Metro Station) से यह मार्केट केवल कुछ मिनट की दूरी पर है।

नायरा कट सूट
नायरा कट सूट Pixabay

यहां के कई बुटीक और फैशन स्टोर्स लंबे समय से चल रहे हैं और वे कस्टमाइज्ड आउटफिट्स भी तैयार करते हैं। यहां ड्रेस की कीमतें लगभग 700 रुपये से शुरू होकर 18,000 रुपये तक जाती हैं। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है। यहां की क्वालिटी काफी अच्छी मानी जाती है और फैब्रिक भी लंबे समय तक चलता है। ईद और शादी सीजन में कई दुकानों पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स और कॉम्बो पैकेज भी मिलते हैं।

अगर आप इस बकरीद पर कम बजट में भी एकदम सेलिब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं, तो दिल्ली की ये मार्केट्स आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। यहां आपको फैशन, क्वालिटी और बजट तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन मिल जाएगा। [SP]

बकरीद (Bakrid 2026)
मई-जून की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 6 खूबसूरत जगहें
logo
www.newsgram.in