मोमोज़ के दीवाने हैं? तो दिल्ली की इन टॉप 3 जगहों पर जाना बिल्कुल मत भूलना, हमेशा लगती है लंबी लाइन

दिल्ली को अगर स्ट्रीट फूड (Street Food) की राजधानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां चाट, गोलगप्पे और छोले-भटूरे जितने मशहूर हैं, उतने ही फेमस हैं मोमोज़ (Momos)।
मोमोज़ (Momos)
मोमोज़ (Momos)Pixabay
Published on
Updated on
4 min read

दिल्ली को अगर स्ट्रीट फूड (Street Food) की राजधानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां चाट, गोलगप्पे और छोले-भटूरे जितने मशहूर हैं, उतने ही फेमस हैं मोमोज़ (Momos)। शहर के लगभग हर कोने में आपको मोमोज़ मिल जाएंगे, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां स्वाद इतना शानदार है कि लोग घंटों लाइन में लगकर भी इंतजार करने को तैयार रहते हैं। अगर आप भी मोमोज़ के सच्चे दीवाने हैं और दिल्ली में सबसे बेहतरीन मोमोज़ का स्वाद चखना चाहते हैं, तो इन 3 मशहूर जगहों को अपनी फूड बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां का स्वाद एक बार चख लिया तो बार-बार आने का मन करेगा।

डोलमा आंटी मोमोज़

डोलमा आंटी मोमोज़
डोलमा आंटी मोमोज़Pixabay

लाजपत नगर दिल्ली (Lajpat Nagar, Delhi) में मोमोज़ की बात हो और डोलमा आंटी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह दुकान सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर-II में स्थित है। डोलमा त्सेरिंग ने साल 1994 में इस स्टॉल की शुरुआत की थी और इसे दिल्ली के सबसे पुराने और लोकप्रिय मोमो स्टॉल्स में गिना जाता है। यदि आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Metro Station) से यहां पहुंचते हैं तो मेट्रो और ऑटो मिलाकर लगभग 80 से 150 रुपये का खर्च आ सकता है। यहां वेज, पनीर और चिकन मोमोज़ मिलते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं चिकन स्टीम मोमोज़ और उनकी स्पेशल लाल लहसुन वाली चटनी। एक प्लेट वेज मोमोज़ लगभग 60 रुपये और चिकन मोमोज़ 70-90 रुपये तक मिल जाते हैं। ग्राहकों का कहना है कि यहां की चटनी ही असली स्टार है। हालांकि कुछ लोग इसे ओवररेटेड भी बताते हैं, लेकिन आज भी यहां लंबी लाइनें लगती हैं और हजारों लोग रोजाना मोमोज़ खाने पहुंचते हैं।

हंगर स्ट्राइक, अमर कॉलोनी

हंगर स्ट्राइक, अमर कॉलोनी
हंगर स्ट्राइक, अमर कॉलोनीPixabay

अगर आपको तंदूरी मोमोज़ पसंद हैं तो हंगर स्ट्राइक आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह आउटलेट अमर कॉलोनी, लाजपत नगर के पास स्थित है और वर्षों से दिल्ली वालों का पसंदीदा स्नैक पॉइंट बना हुआ है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो से लाजपत नगर स्टेशन उतरकर कुछ मिनट पैदल चलना पड़ता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यहां पहुंचने का खर्च लगभग 70 से 150 रुपये तक आ सकता है। इस दुकान की खास पहचान है इसके तंदूरी मोमोज़। यहां चिकन तंदूरी मोमो, अफगानी मोमो, मलाई मोमो और कई तरह के रोल्स मिलते हैं। तंदूरी मोमोज़ की कीमत आमतौर पर 180 से 300 रुपये के बीच होती है। ग्राहकों के रिव्यू मिश्रित हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग आज भी इसे दिल्ली के सबसे अच्छे तंदूरी मोमो स्पॉट्स में गिनते हैं। कई ग्राहकों ने इसके स्मोकी फ्लेवर और मसालेदार सॉस की खूब तारीफ की है।

Also Read : क्या आप भी हैं गोलगप्पे के शौकीन? इन दुकानो को जरूर विजिट करें!!

यशवंत प्लेस मोमो मार्केट

यशवंत प्लेस मोमो मार्केट
यशवंत प्लेस मोमो मार्केटX

चाणक्यपुरी स्थित यशवंत प्लेस को दिल्ली का "मोमो पैराडाइज" ("Momo Paradise") कहा जाता है। यहां एक नहीं बल्कि कई दुकानें हैं जो अलग-अलग तरह के मोमोज़ बेचती हैं। खासकर चिमनी सिज़लर्स और चिमनी कॉर्नर जैसे आउटलेट्स काफी लोकप्रिय हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यहां मेट्रो और ऑटो के जरिए पहुंचने में लगभग 80 से 180 रुपये तक का खर्च आ सकता है। यहां चिकन, मटन, पोर्क, फिश और प्रॉन मोमोज़ तक मिल जाते हैं। स्टीम, फ्राइड और तंदूरी सभी वैरायटी उपलब्ध हैं। एक प्लेट मोमोज़ की कीमत लगभग 220 से 300 रुपये के बीच होती है। खाने के शौकीनों का मानना है कि यहां मिलने वाले मटन और पोर्क मोमोज़ का स्वाद दिल्ली में सबसे अलग है। सोशल मीडिया और फूड कम्युनिटीज में भी यशवंत प्लेस को अक्सर दिल्ली के बेस्ट मोमो डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है। हालांकि कुछ लोगों को कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है, लेकिन स्वाद के मामले में यह जगह हमेशा चर्चा में रहती है।

Also Read: चिकेन कोशा से लेकर कोशा मांगशो तक....कोलकाता जाने की जरूरत नहीं! दिल्ली की इन 4 जगहों पर चखें बेहतरीन बंगाली थाली

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां घूमने आ रहे हैं और मोमोज़ खाना पसंद करते हैं, तो डोलमा आंटी, हंगर स्ट्राइक और यशवंत प्लेस की ये मशहूर जगहें जरूर ट्राई करें। हर जगह का स्वाद, चटनी और स्टाइल अलग है। एक तरफ डोलमा आंटी का पुराना और ऐतिहासिक स्वाद है, तो दूसरी तरफ हंगर स्ट्राइक के तंदूरी मोमोज़ और यशवंत प्लेस की प्रीमियम वैरायटी। यकीन मानिए, इन तीनों जगहों पर एक बार मोमोज़ खा लिए तो आपका दिल फिर से यहां आने का करेगा। [SP]

मोमोज़ (Momos)
चिकेन कोशा से लेकर कोशा मांगशो तक....कोलकाता जाने की जरूरत नहीं! दिल्ली की इन 4 जगहों पर चखें बेहतरीन बंगाली थाली
logo
www.newsgram.in