संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन को संबंधित देशों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना चाहिए: चीन

शांति मिशन की वरिष्ठ बैठक में चीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन को संबंधित देशों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना चाहिए और उस देश के विकास में मदद देनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्रIANS
Published on

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) संघ स्थित चीनी स्थायी उप प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 3 नवम्बर को सुरक्षा परिषद (Security Council) के शांति मिशन की वरिष्ठ बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन को संबंधित देशों को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना चाहिए और उस देश के विकास में मदद देनी चाहिए। कंग श्वांग ने कहा कि शांति मिशन को मध्यस्थता को मजबूत करना चाहिए और अफ्रीकी लीग जैसे क्षेत्रीय संगठनों के कार्य का सक्रिय समर्थन करना चाहिए। शांति मिशन को स्थानीय गर्म मुद्दों के राजनीतिक हल को आगे बढ़ाना चाहिए और निरंतर उस देश के नागरिकों और सामाजिक व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दिए संकेत, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे

कंग श्वांग ने कहा कि विकास शांति और सुरक्षा (security) का मील का पत्थर है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफ्रीकी देशों के आर्थिक विकास (economic development), जन-जीवन का सुधार और शांति की स्थापना में मदद देनी चाहिए। चीन (China) यूएन शांति मिशन (Peacekeeping mission) की सक्रिय भागीदारी और अहम योगदान देने वाला देश है। चीन ने चीन-यूएन शांति और विकास कोष के जरिए अफ्रीका (Africa) में कई परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया, साथ ही मुठभेड़ की जड़ को मिटाने के लिए चीन ने स्थानीय स्थायी शांति के लिए बड़ा योगदान भी किया है।

आईएएनएस/RS

logo
www.newsgram.in