'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' का पांचवां रिहर्सल आयोजित बीजिंग

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2026 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' का पांचवां रिहर्सल 14 फरवरी को आयोजित हुआ।
 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला'
'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' IANS
Author:
Published on
Updated on
1 min read

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2026 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' का पांचवां रिहर्सल 14 फरवरी को आयोजित हुआ। नवाचार प्रोग्राम, गायन, नृत्य, कलाबाजी, ओपेरा, मार्शल आर्ट्स, नाटक और जादू आदि कार्यक्रम दिखाए गए। मुख्य स्थल और चार शाखा स्थल अच्छे से जुड़े। इस तरह स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पूरी तरह तैयार हो चुका है। 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' में प्रसिद्ध चीनी गायकों के गायन साथ अमेरिका के जॉन लीजेंड और फ्रांस की हेलेन रोलेस आदि विदेशी गायक भी लोकप्रिय गाने गाएंगे।

नाटक कार्यक्रमों में रोबोट और मोबाइल फोन आदि के बारे में परिजनों के बीच हुई दिल को छू लेने वाली और मज़ेदार कहानियां सुनाई जाएंगी। जादू प्रोग्राम में दर्शक भी शामिल होंगे। वहीं, मेहनती आम कार्यकर्ता 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' में अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे। विश्व कौशल प्रतियोगिता के विजेता गाने गाएंगे। इसके साथ वीआर चश्मा, पेईतो नेविगेशन और ड्रोन आदि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तत्व भी गायन और नृत्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' के चार शाखा स्थल क्रमशः हलोंगच्यांग प्रांत के हारपिन, चच्यांग प्रांत के यीवू, आनह्वी प्रांत के हफेई और सछ्वान प्रांत के यीपिन में स्थापित होंगे। तरह-तरह क्षेत्रीय विशेषता वाले कार्यक्रम दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे। बताया जाता है कि सीएमजी का वर्ष 2026 "स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" पेइचिंग समयानुसार, 16 फरवरी की शाम को आठ बजे (भारतीय समयानुसार साढ़े 5 बजे) प्रसारित होगा। [SP]

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in