अमेरिका में 2002 की तुलना में 2021 में स्कूल में अधिक गोलीबारी हुई: NCIS

2000-01 स्कूल वर्ष के दौरान 23 स्कूल में गोलीबारी हुई थी।
अमेरिका में 2002 की तुलना में 2021 में स्कूल में अधिक गोलीबारी हुई: NCIS
अमेरिका में 2002 की तुलना में 2021 में स्कूल में अधिक गोलीबारी हुई: NCISIANS
Published on
Updated on
1 min read

वर्ष 2020-21 में स्कूल में गोलीबारी की घटना 20 वर्षो में सबसे अधिक हुई है। यह दावा एक नई रिपोर्ट में किया गया। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंसेज में स्थित नेशनल सेंटर फॉर एजुकेशन स्टैटिस्टिक्स (NCIS) ने 31 पेज की रिपोर्ट जारी की है।

NCIS की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले स्कूल वर्ष के दौरान सार्वजनिक और निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में गोलीबारी की 93 घटनाएं हुईं। इन गोलीबारी में 43 स्कूलों में किसी न किसी की मौत होने की खबर सामने आई, जबकि 50 स्कूलों में घायल होने की खबर मिली थी।

2000-01 स्कूल वर्ष के दौरान 23 स्कूल में गोलीबारी हुई थी।

NCIS आयुक्त पैगी जी कैर ने एक न्यूज रिलीज में कहा, 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए स्कूल में गैर-घातक हिंसक उत्पीड़न की दर 2019 में 2009 की तुलना में कम थी। 2002 की तुलना में 2021 में स्कूल में अधिक गोलीबारी हुई।
(आईएएनएस/PS)

logo
www.newsgram.in