अमेरिका : यौन शोषण का शिकार हुआ पुरुष ! महिला बॉस ने नशीला पदार्थ देकर किया जबरदस्ती सेक्स, बर्बाद करने की धमकी भी दे डाली

लोर्ना हजडिनी पर उनके एक जूनियर कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 2024 में जब वह लोर्ना की टीम में काम कर रहा था, तो वह उसे गलत तरीके से टच करती थी और भद्दे कमेंट करती थी। बाद में उसकी हरकतें बढ़ती ही गईं। लोर्ना हजडिनी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित को कई बार जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया
महिला पुरुष पर दबाव डालते हुए।
जेपी मॉर्गन चेस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कार्यरत महिला बॉस ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उस आदमी ने महिला के साथ बिस्तर साझा करने से इनकार करना चाहा, तो महिला ने उसे धमकी दे दी। AI Generated
Published on
Updated on
3 min read

अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने यौन अपराधों से जुड़ी सामाजिक धारणाओं को झकझोर कर रख दिया है। आमतौर पर यौन शोषण के मामलों में पुरुषों को दोषी माना जाता है, लेकिन यहाँ एक महिला ने पुरुष का यौन शोषण किया है। पीड़ित शख्स ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह मामला जैसे ही प्रकाश में आया है, लोगों के होश उड़ गए हैं, क्योंकि प्रायः यौन शोषण के मामले में पुरुष ही दोषी पाया जाता है।

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना अमेरिका में एक निजी कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के व्यक्ति के साथ घटित हुई है। जेपी मॉर्गन चेस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कार्यरत महिला बॉस ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उस आदमी ने महिला के साथ बिस्तर साझा करने से इनकार करना चाहा, तो महिला ने उसे धमकी दे दी। शोषण करने वाली महिला का नाम लोर्ना हजडिनी है।

लोर्ना हजडिनी पर उनके एक जूनियर कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 2024 में जब वह लोर्ना की टीम में काम कर रहा था, तो वह उसे गलत तरीके से टच करती थी और भद्दे कमेंट करती थी। बाद में उसकी हरकतें बढ़ती ही गईं। लोर्ना हजडिनी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित को कई बार जबरदस्ती यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जबकि वह आदमी बार-बार इनकार करता रहा।

बास्केटबॉल खिलाड़ी का हवाला और धमकी !

बीते घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित ने बताया कि लोर्ना हजडिनी उसे गलत तरीके से छुआ करती थी और उसके बास्केटबॉल खिलाड़ी होने का हवाला देकर कहती थी कि "ऐसे लोग मुझे बहुत पसंद हैं, ऐसे लोग मुझे बेचैन कर देते हैं।" इसके बाद एक दिन शाम को लोर्ना ने कर्मचारी को ड्रिंक पर बुलाया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

लोर्ना हजडिनी ने कर्मचारी से स्पष्ट शब्दों में कहा, "अगर तुमने जल्द ही मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी। मैं तुम्हारी बॉस हूँ इसलिए मेरी बात मानो और जैसा मैं बोल रही हूँ वैसा करो।" पीड़ित के अनुसार, ड्रिंक पीने के बाद वह आदमी बेहोश हो चुका था, जिसके बाद महिला बॉस ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब वह आदमी होश में आया, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ जो कुछ हुआ है, वह बहुत गलत हुआ है।

नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर किया सेक्स !

पीड़ित आदमी का कहना है कि लोर्ना हजडिनी आरोपी ने उसके साथ सेक्स करने के लिए ड्रग का इस्तेमाल किया। ड्रग देकर पीड़ित को बेहोश किया और उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती सेक्स करती रही। आदमी के अनुसार, जब वह इनकार कर रहा था तो महिला उसे धमकी दे रही थी कि नौकरी से निकाल दिया जाएगा। महिला ने कहा कि जैसा-जैसा बोल रही हूँ वैसा वैसा करते जाओ बहुत जल्दी प्रोमोशन मिल जाएगा।

वैश्विक स्तर पर पुरुषों का यौन शोषण एक गंभीर मामला !

यह मामला केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर पुरुषों के खिलाफ हो रहे यौन शोषण की एक बड़ी तस्वीर पेश करता है। लंबे समय तक समाज में यह माना जाता रहा कि केवल महिलाएं ही यौन शोषण का शिकार हो सकती हैं, लेकिन हालिया आंकड़े और 'मी टू' (#MeToo) जैसे अभियानों के बाद पुरुषों ने भी अपने साथ हुई घटनाओं पर चुप्पी तोड़ना शुरू कर दिया है।

यह भी देखें :

महिला पुरुष पर दबाव डालते हुए।
AAP नेता का काला सच, हिना यामीन और शाजिया इल्मी के खुलासों ने हिला दी आम आदमी पार्टी की नींव !
logo
www.newsgram.in