डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 'नष्ट' करने का दावा किया

इसके साथ ही उन्होंने आठ युद्धों को समाप्त करने का दावा किया। ट्रंप ने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' नाम के अपने इस 'असाधारण अभियान' का जिक्र करते हुए कांग्रेस को बताया कि अमेरिकी सेना ने 'ईरान की धरती पर हमले के जरिए ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 'नष्ट' करने का दावा कियाIANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

अमेरिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 'नष्ट' करने का डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है। उन्होंने घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने 'ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को नष्ट कर दिया है।'

इसके साथ ही उन्होंने आठ युद्धों को समाप्त करने का दावा किया। ट्रंप ने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' नाम के अपने इस 'असाधारण अभियान' का जिक्र करते हुए कांग्रेस (Congress) को बताया कि अमेरिकी सेना ने 'ईरान की धरती पर हमले के जरिए ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि दशकों से अमेरिका की नीति रही है कि ईरान (Iran) को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता इस समस्या को कूटनीति के माध्यम से हल करना है, लेकिन एक बात निश्चित है; मैं दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी प्रायोजक को कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दूंगा। ट्रंप ने इस अभियान को व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि इसे 'शक्ति के बल पर शांति' कहा जाता है,' और साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका इस वर्ष अकेले अमेरिकी सशस्त्र बलों में रिकॉर्ड एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों ने 'सैन्य रक्षा के लिए जीडीपी का 5 प्रतिशत भुगतान करने पर सहमति जताई है, जो पहले 2 प्रतिशत था, जिसे हर कोई असंभव मानता था। लैटिन अमेरिका की ओर रुख करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने 'दुश्मन को पूरी तरह से परास्त कर दिया है, गैरकानूनी तानाशाह निकोलस मादुरो के शासन का अंत कर दिया है और उसे अमेरिकी न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया है।'

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन (Washington) 'दोनों देशों के लिए असाधारण आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर काम कर रहा है। राष्ट्रपति ने मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त नीति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इन कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है और अवैध फेंटानिल को सामूहिक विनाश का हथियार घोषित किया है। उन्होंने आगे कहा कि एक नए सैन्य अभियान ने 'पानी और समुद्र के रास्ते इसकी आवक को लगभग पूरी तरह से रोक दिया है।'

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अपने पहले 10 महीनों में, मैंने 8 युद्ध समाप्त किए। जिनमें कंबोडिया और थाईलैंड, पाकिस्तान और भारत, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम नौवें युद्ध, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे नरसंहार, को समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

[PY]

डोनाल्ड ट्रंप
America ने Russia पर लगाए नए प्रतिबंध

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in