टेक्सस में वाहन के अंदर मिले 12 प्रवासी

टेक्सस(Texas) में पुलिस की छापेमारी(Police Raid) के दौरान एक 18 पहिया वाहन के अंदर 12 प्रवासी(Migrant) मिले। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी।
टेक्सस में वाहन के अंदर मिले 12 प्रवासी।(Wikimedia Commons)
टेक्सस में वाहन के अंदर मिले 12 प्रवासी।(Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

टेक्सस(Texas) में पुलिस की छापेमारी(Police Raid) के दौरान एक 18 पहिया वाहन के अंदर 12 प्रवासी मिले। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पुलिस अधिकारियों ने चोरी हुए ट्रक के ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण यूएस-मेक्सिको सीमा के पास बेक्सर काउंटी में थोड़ी देर तक ट्रक का पीछा करना पड़ा।

ड्राइवर, जिसके पास बंदूक थी, आख़िरकार रुका और उसे हिरासत में ले लिया गया।

जांचकर्ताओं को ट्रेलर के अंदर 10 पुरुष और दो महिलाएं मिलीं, जिनमें से एक गर्भवती भी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रवासी होंडुरास(Honduras), ग्वाटेमाला(Guatemala) और मैक्सिको(Mexico) से थे।

इससे पहले प्रवासियों को रियो ग्रांडे(Rio Grande) में वापस जाने के लिए कहा गया था और उन्हें पानी न देने का आदेश भी दिया गया था।(IANS/RR)

टेक्सस में वाहन के अंदर मिले 12 प्रवासी।(Wikimedia Commons)
मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी बधाई, जानें क्यों मनाते हैं इसे
logo
www.newsgram.in