राम चरण की
राम चरण की

राम चरण की 'पेड्डी' के रन टाइम को लेकर उड़ रहीं अफवाहें, मेकर्स ने दी सफाई

Published on

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की बड़ी फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। कभी फिल्म की कहानी को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं तो कभी उसके बजट या रन टाइम को लेकर अफवाहें उड़ने लगती हैं। कई बार ये खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि फैंस भ्रमित हो जाते हैं। इन दिनों मेगा स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' को लेकर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

फिल्म के फाइनल रन टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं, जिसके बाद अब मेकर्स को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

निर्देशक बुच्ची बाबू सना की इस बहुप्रतीक्षित ग्रामीण एक्शन ड्रामा फिल्म में लीड रोल में राम चरण नजर आएंगे। फिल्म की टीम ने साफ तौर पर कहा कि फैंस किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। अभी फिल्म का पूरा काम खत्म नहीं हुआ है, इसलिए रन टाइम को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वे सही नहीं हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि अभी सिर्फ फिल्म का शुरुआती हिस्सा फाइनल हुआ है। इस हिस्से का बैकग्राउंड स्कोर भी लगभग पूरा होने वाला है, जिसे ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का दूसरा हाफ अभी शूटिंग के अंतिम चरण में है। साथ ही एडिटिंग का काम भी तेजी से चल रहा है।

टीम ने कहा कि सब कुछ तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है और फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

फिल्म को मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। इनके अलावा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की एडिटिंग नेशनल अवॉर्ड विजेता नवीन नूली कर रहे हैं।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

logo
www.newsgram.in