क्यों 'हमराज़' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा भारी?

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2', 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है जिसमे एक बार फिर हमे तारा सिंह और सकीना नजर आएंगे।
अमीषा पटेल (Picture - WikimediaCommons)
अमीषा पटेल (Picture - WikimediaCommons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

गदर 2 के प्रमोशन के लिए फिल्म के स्टार्स इस वीकेंड ' द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे। सोनी टीवी ने इस एपिसोड के 3 प्रोमो भी जारी किए है।

एक प्रोमो में कपिल शर्मा, सनी देओल से कहते है की आप गदर 2 के प्रमोशन के लिए हर जगह तारा सिंह के लुक में जा रहे है तो आप यहां कार से आए है या ट्रक से? इसी सवाल का मजाक में जवाब देते हुए तारा सिंह उर्फ सनी देओल ने कहा की उन्हें उम्मीद है अर्चना जी उनके साथ जाएगी इसलिए वो ट्रक से आए है।

अमीषा पटेल ने बताया की वो जब 'हमराज' फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब एक सीन मैं बॉबी देओल ने उनको गले लगाया था तब वहा खड़ी भीड़ चिल्लाने लगी 'वो तेरे भाई की अमानत है, छोड़ इसको।"

अमीषा पटेल (Picture - WikimediaCommons)
इमोशनल कर देगा 'गदर 2' का गाना 'खैरियत' : उत्कर्ष शर्मा

कपिल शर्मा ने एक और मजाकिया सवाल में यह भी कहा की फिल्मसिटी में एंट्री के वक्त सनी पाजी की गाड़ी चेक नहीं होती क्योंकि वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड को इस बात का डर लगता है की अगर सनी देओल नाराज हो गए तो वो गेट तोड़ देंगे।

आगे बात करते हुए कपिल शर्मा कहते है कि गदर फिल्म का जमीन में से हैंड-पंप उखाड़ने वाला सबसे बेहतरीन सीन था और गुलाबी सारी पहने अमीषा पटेल की तारीफ करते हुए वो कहते हैं की इनको देखकर वह समझ सकते है की तारा सिंह पाकिस्तान क्यूं गया।

गदर 2 फिल्म सुपर हिट रही 'गदर' का सीक्वेल है जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

logo
www.newsgram.in