इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

जब भी निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो जादू ही देखने को मिलता है। तीनों ने पिछली बार 2024 में फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में यादगार गाने दिए थे।
इम्तियाज, रहमान और इरशाद की
इम्तियाज, रहमान और इरशाद कीIANS
Published on

जब भी निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो जादू ही देखने को मिलता है। तीनों ने पिछली बार 2024 में फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में यादगार गाने दिए थे।

इसी कड़ी में अब तीनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ वापसी कर रहे हैं। गुरुवार को फिल्म के नए सॉन्ग 'क्या कमाल है' का ऑडियो जारी कर दिया गया है।

मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "गाना 'क्या कमाल है' का ऑडियो जारी कर दिया गया है।"

इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है और इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं।

इस गाने का एक छोटा ग्लिम्प्स पहले ही रिलीज हो चुका था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। अब पूरा ऑडियो सुनने के बाद दर्शक और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग गाने की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह तिकड़ी फिर कमाल कर गई।

इम्तियाज अली अपनी फिल्मों में भावुक कहानियां और बेहतरीन गाने पेश करने के लिए मशहूर हैं। एआर रहमान का संगीत हमेशा दिल को छूता है, जबकि इरशाद कामिल के बोल गहरे और याद रहने वाले होते हैं। पिछली फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में भी इन तीनों ने मिलकर शानदार काम किया था। अब 'मैं वापस आऊंगा' में भी वही जादू दोहराने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी प्यार और लंबे इंतजार की है। यह बंटवारे (1947) की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी बाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह गाना दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह भी बढ़ा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले और भी गाने आने वाले हैं। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ये तिकड़ी इस बार फिल्म में क्या नया कमाल दिखाएगी। [SP]

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की
शूटिंग के दौरान जब तेज लहरों के बीच फंस गई थीं लारा दत्ता, इस एक्टर ने बचाई जान

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in