'संदीप भैया' के बाद अब लीड रोल में दिखेंगे सनी हिंदुजा, कहा- ओटीटी ने बदली हीरो की परिभाषा

अभिनेता सनी हिंदुजा इन दिनों अपनी सीरीज 'विमल खन्ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज के जरिए वे पहली बार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अभिनेता सनी हिंदुजा इन दिनों अपनी सीरीज 'विमल खन्ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज के जरिए वे पहली बार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अभिनेता सनी हिंदुजा इन दिनों अपनी सीरीज 'विमल खन्ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज के जरिए वे पहली बार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। IANS
Published on

अभिनेता सनी हिंदुजा इन दिनों अपनी सीरीज 'विमल खन्ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज के जरिए वे पहली बार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में अपने किरदार की गहराई और ओटीटी की बदलती दुनिया पर खुलकर बात की।

अभिनेता ने बताया, "गंभीरता हर इंसान के अंदर होती है, बस उसे व्यक्त करने का तरीका अलग होता है। एक अभिनेता के तौर पर मेरा मकसद सिर्फ गंभीर एक्टिंग करना नहीं है, बल्कि उस किरदार की सच्चाई को ढूंढना है। जब आप भावनाओं को ईमानदारी से महसूस करते हैं, तो गंभीरता के साथ-साथ उसमें मासूमियत, दर्द और ताकत अपने आप झलकने लगती है।"

अपनी आगामी सीरीज के बारे में बात करते हुए सनी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने मूल उपन्यास का सहारा लिया। उन्होंने कहा, "विमल का किरदार निभाने के लिए उपन्यास पढ़ना बहुत जरूरी था। इंसान का अतीत ही उसके भविष्य की नींव रखता है। विमल खन्ना का अतीत काफी अंधेरा और उलझा हुआ है। वह भले ही उससे भागने की कोशिश करे, लेकिन वह साये की तरह उसके साथ चलता रहता है। उपन्यास पढ़ने से मुझे विमल के बचपन, उसके भावनात्मक घावों और उसके व्यक्तित्व की उलझनों को समझने में बहुत मदद मिली।"

उन्होंने आगे ओटीटी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने 'हीरो' की पारंपरिक छवि को तोड़कर काबिल कलाकारों को मुख्यधारा में जगह दी है। ओटीटी ने मेरी सफलता में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। पहले मौके बहुत कम मिला करते थे, लेकिन ओटीटी ने फिल्म बनाने से जुड़े हर व्यक्ति के लिए नए दरवाजे खोल दिए हैं। इसका फायदा दर्शकों को भी हुआ है, क्योंकि अब उन्हें अलग-अलग तरह की कहानियां और किरदार देखने को मिलते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए, ओटीटी एक सीढ़ी की तरह साबित हुआ, क्योंकि इसकी वजह से ही लोग मेरे काम को जान पाए और मेरी प्रतिभा की तारीफ कर पाए। यह पहचान मुझे एक कलाकार के तौर पर और भी गहराई से काम करने और लगातार बेहतर बनने की प्रेरणा देती है।"

[PY]

अभिनेता सनी हिंदुजा इन दिनों अपनी सीरीज 'विमल खन्ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज के जरिए वे पहली बार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Akshay Kumar Upcoming Films 2026: 'खिलाड़ी' का असली धमाका बाकी! जून से दिसंबर तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, जानें आने वाली 3 बड़ी फिल्मों के नाम

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in