मां की गोद में सुकून तलाशती दिखीं साउथ स्टार अनुपमा, बर्थडे पर लुटाया भरपूर प्यार

मां के जन्मदिन पर अनुपमा परमेश्वरन ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं भावुक तस्वीरें, पोस्ट में बयां किया बिना शर्त मां के प्यार और साथ का एहसास
मां की गोद में सुकून तलाशती दिखीं साउथ स्टार अनुपमा, बर्थडे पर लुटाया भरपूर प्यार
मां की गोद में सुकून तलाशती दिखीं साउथ स्टार अनुपमा, बर्थडे पर लुटाया भरपूर प्यारIANS
Published on

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन शनिवार को अपनी मां का जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने खास अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें अनुपमा अपनी मां की गोद में बैठी दिख रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि चाहे वह किसी भी हालात में क्यों हो, उनकी मां बिना किसी सोच-विचार के उनके साथ खड़ी रहती हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे कभी भी आपका प्यार कमाने की जरूरत नहीं पड़ी। यह प्यार हमेशा से एक तरह का रहा है। मैं अक्सर कहती नहीं हूं, लेकिन मुझे पता है कि ऐसा प्यार मिलना कितना मुश्किल है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं आपको अपनी मां कह सकती हूं। अम्मा, हैप्पी बर्थडे अम्माकुट्टी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। अम्मा, अम्मा, अम्मा।"

साउथ सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने शनिवार को अपनी मां का जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह तरह प्रतिक्रिया दे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अनुपमा परमेश्वरन साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2015 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से अभिनय करियर की शुरुआत की और अपनी पहली फिल्म से ही स्टारडम हासिल कर लिया था।

अभिनेत्री हाल ही में फिल्म लॉकडाउन में नजर आई थी। मेकर्स ने फिल्म को थिएटर पर स्ट्रीम करने के बजाय ओटीटी पर स्ट्रीम की थी। 'लॉकडाउन' एक महिला-केंद्रित फिल्म है और यह सच्ची घटना पर आधारित है।

एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जो कोविड-19 महामारी के दौरान की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय युवती अनीता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लॉकडाउन के दौरान एक अप्रत्याशित व्यक्तिगत संकट का सामना करती है और मानसिक तनाव से जूझती है।

[PY]

मां की गोद में सुकून तलाशती दिखीं साउथ स्टार अनुपमा, बर्थडे पर लुटाया भरपूर प्यार
लैंसडाउन की खूबसूरती देख अनुपम खेर को आई 'तन्वी द ग्रेट' की याद; फिल्म के खूबसूरत सीन यहीं हुए थे शूट

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in