टीवी की दुनिया में सौरव गांगुली की वापसी, बिग बॉस शो करेंगे होस्ट

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर कई सालों बाद टेलीविजन पर नजर आएंगे। सौरव गांगुली रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बांग्ला वर्जन को होस्ट करने जा रहे हैं। लोकप्रिय 'बिग बॉस बांग्ला' के तीसरे सीजन की मेजबानी के लिए सौरव गांगुली बेहद उत्सुक हैं।
इस तस्वीर  में भारतीय पूर्व कप्तान Sourav Gangul हैं
टीवी की दुनिया में सौरव गांगुली की वापसी, बिग बॉस शो करेंगे होस्टWikimedia Commons
Published on
Updated on
2 min read

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर कई सालों बाद टेलीविजन पर नजर आएंगे। सौरव गांगुली रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बांग्ला वर्जन को होस्ट करने जा रहे हैं। लोकप्रिय 'बिग बॉस बांग्ला' के तीसरे सीजन की मेजबानी के लिए सौरव गांगुली बेहद उत्सुक हैं।

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बिग बॉस बांग्ला को करेंगे होस्ट

भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने टेलीविजन के कई शो होस्ट किए हैं, और अब करीब 10 सालों बाद गांगुली 'बिग बॉस बांग्ला' (Bigg Boss Bangla) का तीसरा सीजन होस्ट करने जा रहे हैं। बता दें, पहले सीजन की मेजबानी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और दूसरे सीजन की मेजबानी बंगाली अभिनेता जीत ने की थी।

इस तस्वीर में actor mithun chakraborty और bengali actor jeet हैं
'बिग बॉस बांग्ला के पहले सीजन की मेजबानी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और दूसरे सीजन की मेजबानी बंगाली अभिनेता जीत ने की थीX

वहीं, सौरव गांगुली (Sourav Gangulyएक दशक बाद टेलीविजन पर वापसी के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से शायद ही 'बिग बॉस' जैसा लोकप्रिय शो टेलीविजन पर होगा। यह शो भारत में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर भी व्यापक रूप से फैला हुआ है। 'बिग बॉस' से कितनी ही अन्य भाषाओं के लोग जुड़े हुए हैं और मैंने खुद इस शो के सारे एपिसोड देखे हैं। अब मैं इस शो की मेजबानी करने जा रहा हूँ, जिसके लिए मैं बेहद उत्साहित हूँ। इसके साथ ही, पहली बार मैं एंडेमोल शाइन इंडिया से जुड़कर काम करने जा रहा हूँ, यह बात वाकई मेरे लिए खास है।"

बिग बॉस बांग्ला के 15 कंटेस्टेंट

बिग बॉस बांग्ला (Bigg Boss Bangla) के तीसरे सीजन के प्रीमियर एपिसोड में 15 कंटेस्टेंट को एंट्री मिली। इन 15 प्रतियोगियों में मोनामी घोष, झिलम गुप्ता, निरंजन मंडल उर्फ लाफ्टरसेन, अनिंद्य सेनगुप्ता, शॉन बनर्जी, सोनामणि साहा, दीपेंदु बिस्वास, नंदिनी दत्ता, एलेक्जेंड्रा टेलर, भरत कौल, जोयिता बनर्जी, श्रीजला गुहा, सायंतक चक्रवर्ती, सोहिनी पॉल और तनुश्री रॉय शामिल हैं। इन प्रतियोगियों का प्रीमियर एपिसोड 5 सितंबर को प्रारंभ होगा। एपिसोड में कंटेस्टेंट अलग-अलग टास्क परफॉर्म करेंगे और दर्शक भी शो में ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए उत्सुक हैं।

बिग बॉस बांग्ला (Bigg Boss Bangla) कहां देखें?

बिग बॉस बांग्ला का तीसरा सीजन दर्शक स्टार जलशा पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस शो का ग्रैंड प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा, वहीं दर्शक जियोहॉटस्टार पर शो के एपिसोड को 24x7 लाइव देख सकते हैं।

बता दें, बिग बॉस का हिंदी वर्जन, जिसकी मेजबानी बॉलीवुड के स्टार सलमान खान करते हैं, इस शो का सीजन 20 रविवार, 6 सितंबर, 2026 को प्रीमियर होने जा रहा है।

सौरव गांगुली (Sourav Gangul) का क्रिकेट करियर

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक श्रेष्ठ स्थान रखते हैं। गांगुली बाएं हाथ के एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 311 वनडे क्रिकेट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 11,363 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक लागए। वहीं, उन्होंने 113 टेस्ट मैच खेलकर 7,212 रन बनाए हैं। सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है।(VR/MK)

यह भी पढ़ें:

इस तस्वीर  में भारतीय पूर्व कप्तान Sourav Gangul हैं
सौरव गांगुली: वो कप्तान, जिन्होंने टीम इंडिया को सिखाई 'दादागिरी'
logo
www.newsgram.in