'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अगले सीक्वल का वर्किंग टाइटल होगा 'स्नो'

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में किट हैरिंगटन ने जॉन स्नो का किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अगले सीक्वल का वर्किंग टाइटल होगा 'स्नो'
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अगले सीक्वल का वर्किंग टाइटल होगा 'स्नो' IANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के निर्माता जॉर्ज आरआर मार्टिन ने घोषणा की है कि अगले सीक्वल का वर्किंग टाइटल 'स्नो' होगा। उन्होंने बताया कि इसका सुझाव उन्हें सभी अभिनेताओं द्वारा मिला था। मार्टिन ने गुरुवार को अपने पर्सनल ब्लॉग पर लिखा, 'शो के लिए हमारा वर्किंग टाइटल स्नो है।'

मार्टिन ने ब्लॉग में लिखा, "हां, किट हैरिंगटन थे, जिन्होंने इस सीक्वल के लिए आइडिया दिया। मैं आपको लेखकों और श्रोताओं के नाम नहीं बता सकता, क्योंकि अभी तक इसके लिए मंजूरी नहीं दी गई है।"

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में किट हैरिंगटन ने जॉन स्नो का किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। अगले सीक्वल में एक्टर एक बार फिर अपने इस लोकप्रिय किरदार के साथ पेश होंगे।

गेम्स ऑफ थ्रोन्स के आठवें सीजन में जॉन स्नो को अपनी असली पहचान पता चलती है कि वह आयरन थ्रोन का संभावित उत्तराधिकारी था और उसका नाम एगॉन टार्गेरियन था।
(आईएएनएस/PS)

logo
www.newsgram.in