शाहरूख खान सुरक्षा चूक: बंगले में घुसे दो युवक

ये दो युवक गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) के रहने वाले बताए जा रहे है। बांद्रा पुलिस (Bandra Police) अब उनके 'मकसद' को जानने में जुटी है।
शाहरुख खान सुरक्षा चूक (IANS)

शाहरुख खान सुरक्षा चूक (IANS)

मन्नत में घुसे अनजान

Published on
Updated on
1 min read

न्यूजग्राम हिंदी: बॉलीवुड (Bollywood) मेगा स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बंगले 'मन्नत (Mannat)' में कथित तौर पर जबरन घुसने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दो युवक गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) के रहने वाले बताए जा रहे है। बांद्रा पुलिस (Bandra Police) अब उनके 'मकसद' को जानने में जुटी है।

बांद्रा पुलिस गुरुवार देर रात एक्टर की टीम की ओर से जारी एक अलर्ट के बाद हरकत में आई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शाहरुख के जबरा फैन है और उनसे मिलने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के बंगले की चारदीवारी से कूदकर अंदर घुस गए।

<div class="paragraphs"><p>शाहरुख खान सुरक्षा चूक (IANS)</p></div>
सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर देखने को मिला बेहद खास नज़ारा, शाहरुख ने सलमान को लगाया गले

इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है। 20 साल की उम्र के दो युवा, बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें पकड़ लिया गया।

यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त एक्टर या उनका परिवार बंगले में मौजूद था या नहीं, या फिर कुछ क्षतिग्रस्त या चोरी तो नहीं हुई। बांद्रा पुलिस ने खान को अपने सुरक्षा डिटेल के रिव्यू को ऑडिट करने की 'सलाह' दी है।

--आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in