मूवी आउटिंग में स्पॉट हुईं सारा अली अली खान और पलक तिवारी, ओरी विवाद का नहीं दिखा कोई असर
मूवी आउटिंग में स्पॉट हुईं सारा अली अली खान और पलक तिवारी, ओरी विवाद का नहीं दिखा कोई असरIANS

मूवी आउटिंग में स्पॉट हुईं सारा अली अली खान और पलक तिवारी, ओरी विवाद का नहीं दिखा कोई असर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ चल रहे विवाद के बीच, एक्ट्रेस सारा अली खान और पलक तिवारी को एक साथ मूवी आउटिंग के बाद स्पॉट किया गया।
Published on

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ चल रहे विवाद के बीच, एक्ट्रेस सारा अली खान और पलक तिवारी को एक साथ मूवी आउटिंग के बाद स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी बेफिक्र नजर आईं और उनके चेहरे पर इस विवाद का कोई असर नहीं दिखा।

वीडियो में देखा गया कि सारा अली खान नीले रंग के फ्लोइंग एथनिक आउटफिट में आगे-आगे चल रही थीं, जबकि पलक तिवारी कैजुअल ब्लैक टॉप और डेनिम्स में उनके पीछे आती नजर आईं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और सहजता ने साफ कर दिया कि वे इस विवाद से प्रभावित नहीं हैं।

इसी दौरान अभिनेता इब्राहिम अली खान भी उसी थिएटर में कुछ मिनट पहले स्पॉट किए गए। इब्राहिम हूडी पहनकर लो-प्रोफाइल बनाए हुए थे। उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर पलक तिवारी के साथ उनके कथित रिश्ते की चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

सारा और पलक के बीच अच्छी दोस्ती है और वे कई प्रोग्राम में अक्सर एकसाथ नजर आती हैं। इस बीच, इब्राहिम की बुआ सबा अली खान ने अक्टूबर में पलक तिवारी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस पोस्ट को भी दोनों परिवारों के करीबी रिश्तों के संकेत के रूप में देखा गया।

सारा और इब्राहिम, अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं, जबकि पलक तिवारी टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी हैं।

वहीं, ओरी और इब्राहिम के बीच कथित अनबन ने पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ओरी ने बिना नाम लिए कुछ बयान दिए थे, जिन्हें सारा, अमृता सिंह, और पलक पर तंज के तौर पर देखा गया। इसके बाद सारा और इब्राहिम ने ओरी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था।

मूवी आउटिंग में स्पॉट हुईं सारा अली अली खान और पलक तिवारी, ओरी विवाद का नहीं दिखा कोई असर
Saif Ali Khan Amrita Singh: उनकी ज़िंदगी में अमृता का अमूल्य योगदान

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in