जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी मृणाल ठाकुर

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) जल्द ही आगामी स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज-2' में दिखाई देंगी।
जल्द ही विजय देवरकोंडा  के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी मृणाल ठाकुर(IANS)
जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी मृणाल ठाकुर(IANS)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) जल्द ही आगामी स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज-2' में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी एक फिल्म में काम करती नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। दुलकर सलमान के साथ 'सीता रामम' और नानी के साथ 'नानी-30' में काम करने के बाद, यह दक्षिण में एक्ट्रेस की तीसरी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। फिल्म का टाइटल और मुख्य कहानी के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल गुप्त है, और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

जल्द ही विजय देवरकोंडा  के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी मृणाल ठाकुर(IANS)
'फुकरे' के 10 साल: फिल्म की वजह से ऋचा चड्ढा को मिला जीवनसाथी



इसी बीच 'लस्ट स्टोरीज-2' में एक्ट्रेस मृणाल अंगद बेदी और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। जो जल्द ही नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग पर आ जाएगी।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in