जब डायरेक्टर से हुआ झगड़ा और खत्म हो गया चमकता करियर… जानिए आज कहाँ हैं मीनाक्षी शेषाद्री

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियाँ थीं जिनकी खूबसूरती और अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों पर राज करता था। उस दौर में श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी बड़ी स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री पर छाई हुई थीं।
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) Ai
Published on
Updated on
3 min read

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियाँ थीं जिनकी खूबसूरती और अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों पर राज करता था। उस दौर में श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला जैसी बड़ी स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री पर छाई हुई थीं। लेकिन उसी समय एक और अभिनेत्री ने अपनी शानदार अदाकारी, डांस और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया था।

उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही थीं और दर्शकों को लगने लगा था कि यह अभिनेत्री आने वाले समय में बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार बन सकती है। बड़े-बड़े अभिनेता उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते थे। लेकिन कहते हैं ना, कभी-कभी निजी जिंदगी के फैसले भी करियर की दिशा बदल देते हैं।

बताया जाता है कि एक समय ऐसा आया जब एकतरफा प्यार और उससे जुड़े विवादों ने उनके फिल्मी सफर को झटका दिया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और फिर कभी बड़े पर्दे पर पहले जैसा कमबैक नहीं कर पाईं। यह सुपरस्टार अभिनेत्री थीं मीनाक्षी शेषाद्री। तो आइए जानतें हैं कि मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) कौन थीं और आज वो क्या करती है।

कौन है मीनाक्षी शेषाद्री?

मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) 80 और 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। उनका असली नाम शशिकला शेषाद्री था। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। मीनाक्षी शास्त्रीय नृत्य जैसे कथक और भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षित थीं, इसलिए फिल्मों में उनके डांस की काफी तारीफ होती थी।

मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)X

वे उस दौर में बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगी थीं और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड में कदम फिल्म पेंटर बाबू (Painter Babu 1983) से रखा था। हालांकि यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई और इससे उन्हें खास पहचान नहीं मिली। लेकिन इसके बाद उन्हें एक बड़ी फिल्म मिली जिसने उनकी किस्मत बदल दी। यह फिल्म थी हीरो (Hero), जिसमें उन्होंने अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के साथ काम किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद मीनाक्षी रातों-रात स्टार बन गईं।

कई बड़े-बड़े अभिनेता के साथ कर चुकीं काम

मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) ने बड़े बड़े अभिनेता के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, रजनीकांत सनी देओल और गोविंदा तक बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ मीनाक्षी ने काम किया। मीनाक्षी शेषाद्री की एक्टिंग इतनी नेचुरल हुआ करते थे कि वह धीरे-धीरे सभी फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनती गई।

मीनाक्षी अपने सह कलाकारों के साथ
मीनाक्षी अपने सह कलाकारों के साथ Ai

यह भी कहा जाता है कि एक बड़े डायरेक्टर के साथ उनकी लड़ाई के कारण उनका अच्छा खासा बॉलीवुड करियर भी डगमगाने लगा था। मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में दी किचन में मेरी जंग (1985), स्वाति (1986), दिलवाला (1986), डकैत, इनाम दस हज़ार (1987), घर हो तो ऐसा जैसी फ़िल्में शामिल है। मीनाक्षी की लगातार हिट फिल्मों ने उन्हें श्रीदेवी माधुरी दीक्षित काजोल और जूही चावला जैसे हिट एक्ट्रेस के लिए टफ कंपटीशन बना दिया था।

ऐसे ख़त्म हुआ करियर

मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)
मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)X

1990 में मीनाक्षी (Meenakshi Seshadri) ने सनी देओल (Sunny Deol) और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ घायल फिल्म में काम किया था दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहे जिनमें पहली फिल्म को एक शक्तिशाली वूमेन ओरिएंटेड फिल्म के तौर पर सराहा गया। हालांकि दामिनी की शूटिंग के दौरान राज ने मीनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया जब राजकुमार ने उन्हें मनाने की कोशिश की तो उनके बीच झगड़ा हो गया फिर राज ने उन्हें दामिनी से बाहर निकलने का भी फैसला किया और दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, सिने वर्कर्स एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद उन्हें फिल्म में फिर से शामिल कर लिया गया और बाद में उन्हेंने घटक के साथ काम किया। ऐसा कहा जाता है कि इस घटना के बाद 1995 में मीनाक्षी ने एक्टिंग से ही संन्यास ले लिया और इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली उन्होंने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की फिर वह टैक्सास गेम प्ले ना चले गए इस कपिल के दो बच्चे भी हैं। [SP/MK]

मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri)
पहले हवा-पानी और अब खाना...दिल्ली में LPG संकट से मचा त्राहिमाम, 70% रेस्तरां ने बंद की सर्विस !

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in