जल्द रिलीज होगी महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड

हरीश कल्याण, जो अक्टूबर 2022 में नर्मदा उदयकुमार के साथ शादी के बंधन में बंधे, 'लेट्स गेट मैरिड' के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे।
 महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड(IANS)

महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड

(IANS)

Published on
Updated on
2 min read

न्यूजग्राम हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एम.एस. धोनी (MS Dhoni) तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड (Let's Get Married)' (एलजीएम) के साथ निर्माता के रूप में शुरूआत कर रहे हैं। फिल्म का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है। पिछले अक्टूबर में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई थी कि धोनी कॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। और अब टीजर, बुधवार शाम को जारी किया गया, जिसमें हरीश कल्याण और इवाना हैं। इससे पता चलता है कि धोनी का नया करियर किस दिशा में जा रहा है।

<div class="paragraphs"><p> महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स&nbsp;गेट&nbsp;मैरिड</p><p>(IANS)</p></div>
IPL: आईपीएल 2023 के यादगार पल, रिंकू सिंह के छह छक्कों से गावस्कर के धोनी के ऑटोग्राफ लेने तक

धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Dhoni Entertainment Private Limited)के आधिकारिक हैंडल ने धोनी के फेसबुक पेज (Facebook Page) और उनकी पत्नी साक्षी रावत (Sakshi Raut) के इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर रिलीज का विवरण साझा किया। सोनी म्यूजिक साउथ ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी। (MS Dhoni , सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी। (MS Dhoni , सोशल मीडिया)

रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित मस्ती से भरी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। विश्वजीत संगीत दे रहे हैं और प्रदीप राघव एडिटिंग करेंगे।

हरीश कल्याण, जो अक्टूबर 2022 में नर्मदा उदयकुमार के साथ शादी के बंधन में बंधे, 'लेट्स गेट मैरिड' के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे। आकर्षक अभिनेता अपनी एक के बाद एक रिलीज के साथ प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

--आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in