'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' काफी चर्चाओं में है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर'
'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' काफी चर्चाओं में है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर' के ट्रेलर में रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक देखने को मिलती है। शुरुआत से ही माहौल थोड़ा डार्क और सस्पेंस से भरा नजर आता है।

ट्रेलर में घने जंगल, पुराने समय के गांव और रहस्यमयी शक्तियां आदि को दिखाया जाता है, जो कहानी को और भी रोचक बनाते हैं। विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूजिक मिलकर एक ऐसा माहौल तैयार करते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह कहानी में खींच लेता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी का मुख्य किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिसके पास असाधारण शक्तियां हैं।

वह बुरी ताकतों से लड़ता है और लोगों की मदद करता है। कुछ सीन में जादू-टोना, रहस्यमयी मंत्र और खतरनाक आत्माओं से टकराव को दिखाया गया है, जिससे फिल्म का फैंटेसी और थ्रिलर दोनों पहलू मजबूत नजर आते हैं। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभुदेवा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अनुष्का शेट्टी मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, प्रभुदेवा देवा फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है और इसे प्रोड्यूस गोकुलम गोपालन ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई है। इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, ताकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों तक पहुंचे। [SP]

'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर'
जब शाहरुख खान ने पहले ही कर दी रणवीर सिंह के बड़े स्टार बनने की भविष्यवाणी

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in