जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी

सोशल मीडिया के दौर में बड़े स्टार्स भी अपने नाम से फर्जी कैंपेन, नकली चैरिटी ड्राइव और फंड जुटाने जैसी गतिविधियों से परेशान हैं।
जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी
जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनीIANS
Published on

सोशल मीडिया के दौर में बड़े स्टार्स भी अपने नाम से फर्जी कैंपेन, नकली चैरिटी ड्राइव और फंड जुटाने जैसी गतिविधियों से परेशान हैं। ऐसा ही मामला साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से जुड़ा सामने आया है, जिसके बाद अभिनेता की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

जूनियर एनटीआर की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, ''हमारे ध्यान में आया है कि कुछ फैन ग्रुप्स अभिनेता के नाम पर चैरिटी अभियान चला रहे हैं और लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। हम औपचारिक रूप से स्पष्ट करना चाहते हैं कि अभिनेता का इन गतिविधियों से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है और न ही वह ऐसे किसी कैंपेन का समर्थन करते हैं।''

टीम ने अपने बयान में लोगों से खास अपील करते हुए कहा, "फैंस, शुभचिंतक और आम लोगों से हमारी विनती है कि वे सावधानी बरतें। अगर कोई व्यक्ति या संगठन जूनियर एनटीआर के नाम पर पैसे मांगता है या किसी सोशल कैंपेन को अभिनेता से जुड़ा बताता है, तो उस पर भरोसा न करें। अभिनेता की तरफ से होने वाली हर आधिकारिक जानकारी सीधे उनके या उनके ऑफिस की ओर से साझा की जाती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, पोस्ट या फंडरेज़िंग कैंपेन में पैसे देने से पहले जांच कर लें।"

जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा, ''अभिनेता हमेशा अपने फैंस के प्यार और समर्थन की कद्र करते हैं, लेकिन उनके नाम का गलत इस्तेमाल करना बिल्कुल सही नहीं है। हमारी आपसे अपील है कि ऐसे फर्जी अभियानों से दूर रहें।''

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी फिल्म 'एनटीआरनील' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की थी। पहले यह फिल्म इस साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

[PY]

जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी
Film Review: आदिपुरुष नहीं बना पाई लोगों के दिल में जगह

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in