भूलकर भी यह मनहूस गाना मत सुनना, 100 से ज्यादा लोगों की ले चुका जान, 62 साल तक रहा बैन, अब फिर चर्चा में

दुनिया में संगीत को सुकून और खुशी का जरिया माना जाता है, लेकिन क्या कोई गाना इतना डरावना भी हो सकता है कि उसे सुनने के बाद लोग अपनी जान तक दे दें? जी हां भले यह सुनकर यकीन करना मुश्किल लगता है, लेकिन इतिहास में एक ऐसा गाना सच में मौजूद है, जिसे “मनहूस गाना” कहा गया।
ग्लूमी संडे (Gloomy Sunday)
ग्लूमी संडे (Gloomy Sunday)X
Published on
Updated on
3 min read

दुनिया में संगीत को सुकून और खुशी का जरिया माना जाता है, लेकिन क्या कोई गाना इतना डरावना भी हो सकता है कि उसे सुनने के बाद लोग अपनी जान तक दे दें? जी हां भले यह सुनकर यकीन करना मुश्किल लगता है, लेकिन इतिहास में एक ऐसा गाना सच में मौजूद है, जिसे “मनहूस गाना” कहा गया। कहा जाता है कि इस गाने को सुनने के बाद 100 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। डर और रहस्य से जुड़ी इस कहानी ने लोगों को इतना परेशान कर दिया कि इस गाने पर कई सालों तक बैन लगा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि करीब 62 साल बाद इस बैन को हटाया गया। आज भी इस गाने का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर और जिज्ञासा दोनों पैदा हो जाते हैं।

इस गाने के पीछे की कहानी

1930 के दशक में यूरोप के एक छोटे से देश हंगरी से एक ऐसा गाना सामने आया, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। इस गाने का नाम था ग्लूमी संडे (Gloomy Sunday), जिसे संगीतकार रेज़सो सेरेस (Rezső Seress) ने बनाया था। पहली नजर में यह एक आम उदास गीत लगता है, लेकिन इसके पीछे छिपा दर्द इसे बेहद अलग बना देता है। कहा जाता है कि Seress ने इसे अपने निजी दुख और अकेलेपन के एहसास से प्रेरित होकर बनाया था। जैसे-जैसे यह गाना लोगों तक पहुंचा, इसकी धुन और बोल सीधे दिल को छूने लगे। लेकिन धीरे-धीरे इसके साथ एक डरावनी कहानी भी जुड़ गई - कुछ लोगों ने इसे सुनने के बाद आत्महत्या कर ली। ये खबरें फैलते ही गाने को “Hungarian Suicide Song” कहा जाने लगा। इस रहस्य और डर ने इस गाने को सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक डरावनी दास्तान बना दिया।

“Killer Song” का टैग क्यों मिला ग्लूमी संडे को?

आखिर इस गाने को मनहूस क्यों कहा गया, इसकी वजह सिर्फ इसकी उदास धुन नहीं बल्कि उससे जुड़ी डरावनी घटनाएं थीं। ग्लूमी संडे जब लोगों तक पहुंचा, तो इसके दर्द भरे बोल और भारी माहौल ने श्रोताओं के दिल पर गहरा असर डाला। कहा जाता है कि कई ऐसे लोग, जो पहले से ही मानसिक तनाव या डिप्रेशन से गुजर रहे थे, इस गाने को सुनकर और ज्यादा निराश हो गए। धीरे-धीरे ऐसी खबरें फैलने लगीं कि कुछ लोगों ने इसे सुनने के बाद आत्महत्या कर ली। यही वजह है कि इसे “killer song” या “Hungarian Suicide Song” तक कहा जाने लगा। इन घटनाओं ने इस गाने के चारों ओर डर और रहस्य का माहौल बना दिया, जिसके कारण कई देशों में इसे बैन भी कर दिया गया। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि गाना खुद किसी को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करता, बल्कि यह पहले से भावनात्मक रूप से कमजोर लोगों पर ज्यादा असर डालता है।

तो क्या आप तैयार हैं ग्लूमी संडे के लिए?

क्या आप सच में उस गाने को सुनने की हिम्मत रखते हैं, जिसे दुनिया “मनहूस” और “किलर सॉन्ग” कहती है? ग्लूमी संडे सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि एक एहसास है इतना गहरा और उदास कि दिल को अंदर तक छू जाए। कहा जाता है, इसे सुनते वक्त माहौल खुद-ब-खुद भारी हो जाता है। लेकिन सवाल ये है - क्या आप इसके असर को झेल पाएंगे, या ये गाना आपके मन पर भी अपनी छाप छोड़ देगा? [SP/MK]

ग्लूमी संडे (Gloomy Sunday)
अगर पुराने गानों के शौकीन हैं तो ये 10 गाने जरूर सुनिए… किशोर कुमार की आवाज़ का असली जादू

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in