'धुरंधर : द रिवेंज' रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है।
गुरुवार को रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद को लेकर हो रही है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है। फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। AI Generated
Published on
Updated on
2 min read

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है।

फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। यूजर्स का फिल्म देखकर कहना है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था।

गुरुवार को रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद को लेकर हो रही है। अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को फिल्म में जगह मिली है। फिल्म में सीधे तौर पर अतीक अहमद का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस हिसाब से नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। कुछ यूजर्स फिल्म को देखने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर हथियारों और नकली नोटों की सप्लाई की जा रही है। कुछ यूजर्स फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि वायरल क्लिप्स में आतिफ अहमद के किरदार की मौत भी उसी तरह होती है, जैसे अतीक अहमद की हुई थी।

वायरल क्लिप में आतिफ अहमद मेडिकल जांच पर जाने की बात करता है और मीडिया से कहता है कि उन्हें उनके बेटे के जनाजे में जाने की अनुमति नहीं मिली और फिर अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है।

फिल्म में आतिफ अहमद और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है।

[VT]

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in