इस किताब को पढ़कर बदला राशि खन्ना का नजरिया, बोली- ये किताब थेरेपी जैसी लगी

अभिनेत्री राशि खन्ना धीरे धीरे अब हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाकर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 'द मिडनाइट लाइब्रेरी' पढ़ी, जिसने उनके नजरिए को बदलकर रख दिया है।
इस किताब को पढ़कर बदला राशि खन्ना का नजरिया, बोली-
इस किताब को पढ़कर बदला राशि खन्ना का नजरिया, बोली-IANS
Published on

अभिनेत्री राशि खन्ना (Raashii khanna) धीरे धीरे अब हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाकर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 'द मिडनाइट लाइब्रेरी' पढ़ी, जिसने उनके नजरिए को बदलकर रख दिया है।

अभिनेत्री राशि खन्ना (Raashii khanna) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे 'द मिडनाइट लाइब्रेरी' (The Midnight Library) पढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस किताब ने उनके जीवन में थेरेपी की तरह काम किया है।

तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "'द मिडनाइट लाइब्रेरी- मैट हेग की किताब'। ये किताब मुझे एक थेरेपी की तरह लगी, जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं था कि मुझे इसकी जरूरत है।"

अभिनेत्री ने बताया कि इस किताब ने उनके जीवन को उन पहलुओं पर सोचने पर मजबूर किया है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। उन्होंने लिखा, "इसने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि हम कितनी आसानी से उन जिंदगियों को अच्छा समझ लेते हैं जो हम जी सकते थे और उन फैसलों पर पछताते हैं जो हमने नहीं लिए, बिना ये जाने कि क्या वो जिंदगियां सच में बेहतर होतीं।

अभिनेत्री ने आखिरी में लिखा, "हमें सिर्फ एक ही जिंदगी मिलती है और हम इसे अपने फैसलों से बनाते रहते हैं और शायद जिंदगी का मतलब ये सोचना नहीं है कि हम कौन बन सकते थे, बल्कि उस इंसान को पूरी तरह से जीना है जो हम बन रहे हैं।"

'द मिडनाइट लाइब्रेरी'(The Midnight Library), ब्रिटिश लेखक मैट हेग का एक अत्यंत लोकप्रिय और विश्व स्तर पर प्रशंसित उपन्यास है, जो अगस्त 2020 में प्रकाशित हुआ था। यह पुस्तक जीवन के अर्थ, पछतावे और उम्मीद पर आधारित है। इस पुस्तक को वर्ष 2020 का गुडरीड्स च्वाइस अवॉर्ड (फिक्शन) मिला था।

अभिनेत्री राशि खन्ना (Raashii khanna) की बात करें, वह हाल ही में वेब सीरीज 'लुक्खे' में नजर आईं थी। राशि खन्ना ने इस सीरीज में 'इंस्पेक्टर गुरबानी कौर' का दमदार पुलिसवाला किरदार निभाया है। राशि के अलावा, इसमें लक्ष्यवीर सिंह सरन, पलक तिवारी और मशहूर रैपर किंग (अरिंदम चक्रवर्ती/अर्पण कुमार चंदेल) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह सीरीज चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो ड्रग्स, अंडरग्राउंड पंजाबी हिप-हॉप इंडस्ट्री और संगठित अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है।(VR)

यह भी पढ़ें:

इस किताब को पढ़कर बदला राशि खन्ना का नजरिया, बोली-
किशोर कुमार : सपने में दिखा चर्च और कब्र पर लिखी Kishore Kumar की जन्म तारीख!

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in