भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी एक साथ नजर आ रहे हैं|
भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी|IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पति संग तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "मेरा हमेशा वाला प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरे पति हिमालय दासानी।"

बता दें कि हिमालय और भाग्यश्री की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी, लेकिन घर वालों के विरोध के बाद भाग्यश्री और हिमालय ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

इसके बाद दोनों अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। इस बीच भाग्यश्री फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात स्टार बन गईं, तो वहीं हिमालय विदेश पढ़ने के लिए चले गए। बाद में दोनों ने भाग्यश्री के घर अपने रिश्ते की बात की, लेकिन घर वालों के न मानने पर दोनों ने कुछ दोस्त और सलमान खान की मौजूदगी में भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा अभिमन्यु दासानी (जो अब बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर हैं) और बेटी अवंतिका दासानी।

अभिनेत्री भले ही सिल्वर स्क्रीन की दुनिया से थोड़ी अलग हो गई हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखती हैं। उनकी सादगी फैंस को बहुत भाती है।

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि हिमालय अपनी क्लास के सबसे शरारती बच्चे थे और वह मॉनिटर थीं। ऐसे में दोनों के बीच रोज नोकझोंक होती थी। इस बीच दोनों की तकरार प्यार में बदल गई और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली।

अभिनेत्री भाग्यश्री पिछली बार फिल्म थलाइवी और राधे श्याम में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी।

[AK]

भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी एक साथ नजर आ रहे हैं|
दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ की रिलीज टली, मेकर्स ने दी जानकारी

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in