'दिल को छू लेने वाली निडर कहानी', अस्सी का ट्रेलर देख खुशी से गदगद हुए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म की तारीफ की है।
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टीIANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

तापसी पन्नू, मोहम्मद जीशान, नसीरुद्दीन शाह, और सुप्रिया पाठक स्टारर फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर जारी हुआ। फिल्म में समाज, प्रशासन और लोगों की उस गंदी मानसिकता पर वार किया गया है, जिसमें लड़कियों को सिर्फ उपभोग की वस्तु माना है। फिल्म का ट्रेलर इतना दमदार है कि हर कोई फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहा है, लेकिन इसी बीच अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म की तारीफ करते हुए दिल छू लेने वाला बताया है।

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और फिल्म की तारीफ की है। अभिनेता का कहना है कि फिल्म हिंदी सिनेमा का बेहतरीन नमूना है। उन्होंने लिखा, "मैंने अभी-अभी अस्सी का टीजर देखा—सिनेमा का बेहतरीन नमूना। दिल को छू लेने वाली, निडर कहानी और ऐसे कलाकार जो सीधे आत्मा को प्रभावित करते हैं। यह फिल्म सिर्फ बोलती नहीं, बल्कि आपके दिल में बस जाती है। वाह।" अभिनेता के पोस्ट का यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसी फिल्में रूह कंपा देने वाली होती हैं और समाज की सोच पर जोरदार तमाचा भी। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी फिल्म के बारे में बात की थी।

डायरेक्टर ने भी यह बताया कि फिल्म का नाम अस्सी क्यों रखा गया। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा, "ये फिल्म देश में उन महिलाओं की कहानी है जिनके साथ यौन शोषण हुआ। हमारे देश में हर दिन 80 महिलाएं यौन शोषण का शिकार होती हैं और ये मैं नहीं बल्कि हमारी रिपोर्ट्स कहती हैं। घटना की खबरें कभी अखबार के पहले पन्ने पर तो कभी आठवें पन्ने पर छपती हैं। लोग पढ़ते हैं, दुख जाहिर करते हैं, और फिर भूल जाते हैं, लेकिन मुझे जानना है कि उसके बाद महिला या लड़की के साथ क्या हुआ, वे कैसे जीवन जी रही हैं, और ऐसी हरकत करने वाले लोगों को क्या अपनी गलती का पछतावा है। इन्हीं आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए फिल्म का नाम अस्सी रखा गया।" बता दें कि फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में 'पिंक' और 'आर्टिकल 15' जैसे कोर्टरूम ड्रामा की झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी। [SP]

सुनील शेट्टी
बीआईएस में भ्रष्टाचार पर शिकंजा, सीबीआई ने साइंटिस्ट को रिश्वत लेते पकड़ा

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in