एकता कपूर: 'सास-बहू' की संस्कारी दुनिया से 'सॉफ्ट पॉर्न' के विवादों तक का सफर

साल 2017 में ALTBalaji के लॉन्च के साथ एकता के करियर में एक विवादास्पद मोड़ आया। बोल्ड कंटेंट परोसने के चक्कर में उन पर सॉफ्ट पॉर्न को बढ़ावा देने के आरोप लगे।
 एकता कपूर
साल 2017 में ALTBalaji के लॉन्च के साथ एकता के करियर में एक विवादास्पद मोड़ आया। बोल्ड कंटेंट परोसने के चक्कर में उन पर सॉफ्ट पॉर्न को बढ़ावा देने के आरोप लगे।X
Published on
Updated on
3 min read

फिल्म में काम करना या फिल्म के लिए काम करना हर उस शख्स का सपना होता है जो अपने भीतर एक एक्टर को देखता है। समय और परिस्थिति के हिसाब से लोगों को प्रसिद्धी हासिल होती है। ऐसी ही कहानी है एकता कपूर की। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के फिल्मी सफर में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखने को मिले। आइए उनके जीवन में हुए उतार चढ़ाव को समझते हैं

कौन हैं फिल्म निर्माता एकता कपूर ?

अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। एकता बचपन से ही शांत स्वभाव की लड़की थी। अपने पिता जितेंद्र के चमक-धमक वाली जिंदगी से बहुत दूर रहती थीं। उन्होंने मिठीबाई कॉलेज से कॉमर्स (B.Com) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत फिल्म निर्माता कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ एक इंटर्न के रूप में किया था। इसके बाद एकता ने अपने परिवारवालों के सामने यह बात बताई कि वह खुद का फिल्म प्रोडक्शन बनाना चाहती हैं। परिवार वालों ने एकता कपूर को आर्थिक मदद देने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

साल 1994 में बालाजी टेलीफिल्म्स की स्थापना एकता कपूर ने किया। इस समय एकता की उम्र महज 19 साल थी इसी वजह से उनके पास बहुत सारे अनुभवों की कमी थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने जिंदगी में जानबूझकर यह रिस्क ले लिया और फिल्म प्रोडक्शन पर काम करने लगी।

संघर्ष  और सफलता !

एकता अपने बालाजी टेलीफिल्म्स बनाने बाद 6 अलग-अलग शो पायलट को बहुत सारे प्लेटफॉर्म के पास लेकर गईं लेकिन सफलता हाथ नहीं आई। साल 1995 में उनका एक शो (हम पांच-Hum Paanch) ज्यादा चर्चा का केंद्र बन गया था। इसके बाद उनके तरक्की का रथ रफ्तार पकड़ चुका था। साल 2000 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो हर घर का एक प्रिय शो बन चुका था। यह पारिवारिक शो लोगों को इतना पसंद आया कि इस वक्त तक एकता का नाम घर-घर में चर्चित हो चुका था। द डर्टी पिक्चर (2011), एक विलेन (2014), ड्रीम गर्ल (2019), उड़ता पंजाब (2016) ये ऐसी फिल्में हैं जो एकता कपूर की सफल फिल्में रहीं हैं। इसके बाद उनके फिल्मी करियर में बड़ा मोड़ आया।

यह भी पढ़ें : 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद अब 'द टेरर रिपोर्ट' लेकर आ रहीं एकता कपूर, विष्णु वर्धन करेंगे निर्देशन

विवादों में घिर गई एकता कपूर !

अप्रैल 2017 में एकता कपूर ने OTT प्लेटफॉर्म ALTBalaji को लांच किया। इस प्लेटफ़ॉर्म ने एकता के व्यक्तित्व को विवादों से घेर डाला। 2020 में OTT प्लेटफॉर्म ALTBalaji पर XXX (सीजन 2) को लांच किया गया। इसमें सैनिक की पत्नी को कुछ विवादित अवस्था में दिखाया गया था इसपर बहुत सारे लोगों ने आपत्ति जताई। इस सीरीज के खिलाफ कई राज्यों में FIR दर्ज कराया गया और जमकर विरोध हुआ। आलोचकों का कहना है कि इस सीरीज के माध्यम से सॉफ्ट पॉर्न को बढ़ावा दिया गया। इस तरीके के सीरीज से समाज में गलत संदेश जाता है। अक्टूबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरीके के कंटेन्ट युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित (Polluting) कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे कंटेन्ट समाज के लिए हानिकारक हैं।

जुलाई 2025 भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने अश्लीलता और नग्नता का हवाला देकर ALTBalaji सहित 25 से अधिक ओटीटी (OTT) प्लेटफ़ॉर्म को बैन कर दिया।

कभी पारिवारिक धारावाहिकों के लिए चर्चे में रही एकता कपूर की पहचान नग्नता से भरे कंटेन्ट के लिए जाना जाएगा यह बात शायद ही किसी ने सोचा था। हालांकि भारत सरकार ने वर्ष 2020 में एकता कपूर को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित भी किया है।

यह भी देखें :

 एकता कपूर
"लाइफ में ही एक्शन और कॉमेडी..." फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित शेट्टी ने बताया जिंदगी का हाल

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in