अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर 'पुष्पा 2' का जादू

मुंबई, एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' भारत में धमाल मचाने के बाद अब जापान में छाने को तैयार है।
इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन बैठे नजर आ रहे हैं|
अल्लू अर्जुन और रश्मिका स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' भारत में हिट होने के बाद अब जापान में धमाल मचाने को तैयार है।IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फैंस को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्देशक सुकुमार (Sukumar) की ब्लॉकबस्टर को जापान में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले साल 16 जनवरी को जापानी थिएटर्स में उतरेगी। यह भारत में पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

रश्मिका मंदाना ने एक्स पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "कोनिचिवा, जापान और जंगल की आग ऑफिशियली ग्लोबल हो रही है... 'पुष्पा 2' 16 जनवरी को जापान में लैंड करेगी.. क्या आप तैयार हैं?"

'पुष्पा 2' (Pushpa 2) लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है, जिसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा राज की भूमिका निभाई है। पहली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में आई थी। फिल्म के म्यूजिक, डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने पसंद किया था।

भारतीय फिल्मों का जापान (Japan) में क्रेज बढ़ रहा है। साल 2022 में आई एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' भी जापान में रिलीज हुई थी, जिसे वहां के दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

कोराताला शिवा (Koratala Shiva) के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' भी जापान में रिलीज हो चुकी है। नई के साथ ही पुरानी भारतीय फिल्मों का भी जापान में जादू कायम है। साल 1995 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘मुथु’ जापानी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी स्टारर ‘बाहुबली 2’ भी जापानी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एसएस राजामौली की फिल्म को जापानी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

जापानी सिनेमाघरों में रिलीज (Release) होने वाली फिल्मों की लिस्ट में प्रभास की 'सालार', आमिर खान की ‘3 इडियट्स', यश की 'केजीएफ' और रजनीकांत की 'जेलर' के साथ अन्य फिल्में शामिल हैं।

[AK]

इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन बैठे नजर आ रहे हैं|
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' भारतीय फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में 24 रूसी शहरों में प्रदर्शित की जाएगी

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in