तांत्रिक लुक में अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' ने बढ़ाया हॉरर-कॉमेडी का रोमांच

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हॉरर-कॉमेडी के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी करीब 16 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है।
अक्षय कुमार डरावने सिंहासन पर बैठे हैं, काला चश्मा और रुद्राक्ष की मालाएं पहने हुए माला जपते नजर आ रहे हैं, चारों ओर धुंधला और भयावह माहौल दिखाई दे रहा है।
अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला का नया पोस्टर सामने आया IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हॉरर-कॉमेडी के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी करीब 16 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। इससे पहले दोनों ने 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है।

ऐसे में 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया मोशन पोस्टर साझा किया है।

इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का अंदाज बिल्कुल अलग और डरावना नजर आ रहा है। पोस्टर में वह एक खौफनाक सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस सिंहासन को खास तौर पर डरावना बनाने के लिए उस पर भूतों के सिर जैसी आकृतियां बनाई गई हैं। इस पर बैठे अक्षय ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और गले के साथ-साथ हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहनी हुई हैं। एक हाथ में वह माला जपते दिखाई देते हैं, जिससे उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा लगता है। उन्होंने धोती पहनी हुई है।

बैकग्राउंड में हल्का अंधेरा और धुंधला माहौल है, जो इस सस्पेंस को बनाए रख रहा है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। कैप्शन में लिखा गया है, "दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।"

'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। मोशन पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह जताना शुरू कर दिया। फैंस ने अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ''यानी अब मुझे 'भूल भुलैया' जैसी कॉमेडी फिल्म फिर से देखने को मिलेगी।'' वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ''मैं रिलीज डेट को लेकर काउंटडाउन शुरू कर रहा हूं।'' अन्य फैंस ने अक्षय के इस नए लुक को 'खतरनाक' और 'एकदम अलग' बताया।

(MK)

अक्षय कुमार डरावने सिंहासन पर बैठे हैं, काला चश्मा और रुद्राक्ष की मालाएं पहने हुए माला जपते नजर आ रहे हैं, चारों ओर धुंधला और भयावह माहौल दिखाई दे रहा है।
Akshay Kumar दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in