आदिपुरुष फिल्म का गाना "राम सिया राम" रिलीज हुआ

गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने लिखा है। इसे सचेत और परम्परा टंडन ने गाया है। साथ ही इस गाने का संगीत भी सचेत टंडन और परंपरा टंडन की जोड़ी ने दिया हैं।
आदिपुरुष फिल्म का गाना "राम सिया राम" रिलीज हुआ (IANS)

आदिपुरुष फिल्म का गाना "राम सिया राम" रिलीज हुआ (IANS)

सुपरस्टार प्रभास 

Published on
Updated on
2 min read

न्यूजग्राम हिंदी: फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' से कुछ दिनो पहले पहला गाना 'जय श्री राम (Jai Shri Ram)' रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया और अब इस कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'राम सिया राम (Ram Siya Ram)' रिलीज कर दिया है। टी-सीरीज (T-series) के आधिकारिक हैंडल ने सिंगल को सोशल मीडिया (Social Media) पर रिलीज किया, और इसमें कहा गया: आदिपुरुष की आत्मा 'राम सिया राम' गाना रिलीज हो चुका है। आदिपुरुष 16 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

गाने को मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने लिखा है। इसे सचेत और परम्परा टंडन ने गाया है। साथ ही इस गाने का संगीत भी सचेत टंडन और परंपरा टंडन की जोड़ी ने दिया है। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति पर फिल्माया गया है।

<div class="paragraphs"><p>आदिपुरुष फिल्म का गाना "राम सिया राम" रिलीज हुआ (IANS)</p></div>
Sholay फिल्म के लिए अमिताभ नही थे पहली पसंद, दूसरे एक्टर ने बस इतनी सी बात के लिए छोड़ दी थी फिल्म

'आदिपुरुष' हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित है और टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित है। इसमें सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 15 जून को एस्केप फ्रॉम ट्रिबेका सेक्शन में ट्रिबेका फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए तैयार है और फिर 16 जून को रिलीज होगी।

<div class="paragraphs"><p>प्रभास और कृति सैनन&nbsp;</p></div>

प्रभास और कृति सैनन 

IANS

सीता की भूमिका निभाने वाली कृति सैनन का कहना है कि सभी पीढ़ियों, खासकर बच्चों को 'आदिपुरुष' जरूर देखनी चाहिए।

आईफा 2023 अवार्डस के लिए अब अबू धाबी में अभिनेत्री ने साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'आदिपुरुष' के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा : यह एक बहुत ही खास फिल्म है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस करती हूं। मैं फिल्म में विश्वास करती हूं। मुझे लगता है कि यह हमारी संस्कृति और इतिहास का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in